Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Bloody conflict: पुश्तैनी कुएं को लेकर खूनी संघर्ष में 6 घायल
Uncategorized

Bloody conflict: पुश्तैनी कुएं को लेकर खूनी संघर्ष में 6 घायल

पुश्तैनी कुएं को लेकर खूनी

चाचा-भतीजे के परिजनों ने लाठी, डंडों, रॉड पत्थर से किया हमला

Bloody conflict: बैतूल। जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मधनी आमढाना में पुश्तैनी कुएं के उपयोग को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद रविवार को हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में चाचा और भतीजे के परिवार आमने-सामने आ गए। उन्होंने एक-दूसरे को लाठी-डंडों, रॉड और पत्थरों से मारपीट करना प्रारंभ कर दिया। इस हमले में एक बुजुर्ग सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 70 वर्षीय बुजुर्ग की हालत नाजुक बताई जा रही है।


कुएं को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदला


जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के चाचा और भतीजे के बीच कुएं को बंद करने और उसके उपयोग को लेकर शनिवार से विवाद चल रहा था। विवाद बढऩे पर एक पक्ष ने बोरदेही थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि शिकायत कर थाने से लौटते समय, रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे 10 से 15 लोगों ने अचानक परिवार पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बिना किसी चेतावनी के लाठी, डंडे, रॉड और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


ये हुए घायल


इस हमले में 70 वर्षीय किशन अमरूते गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा हिमांशु अमरूते (19), संजय अमरूते (35), राजेश अमरूते (40), संगीता अमरूते (36) और जयश्री अमरूते (18) भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को पहले बोरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया। देर रात करीब 11:30 बजे सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


तनाव का माहौल व्याप्त


घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। बोरदेही थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Project: बैतूल में एमराल्ड हाइट आवासीय प्रोजेक्ट पूरी तरह वैधानिक

आधुनिक सुविधाओं के साथ हो रहा विकसित Project: बैतूल। बैतूल शहर के...

Reel Viral: काशी विश्वनाथ धाम में पुलिसकर्मी की एनाउंस रील वायरल, भक्ति और अनुशासन का दिया संदेश

Reel Viral: वाराणसी। काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर–4 पर तैनात एक...

Inauguration: नई दिल्ली में पीएम मोदी ने किया ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन, बोले – सेवा ही भारत की आत्मा

Inauguration: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर...