Friday , 15 May 2026
Home Uncategorized Accidents: स्कूल बस की टक्कर से किसान गंभीर घायल, नागपुर रेफर
Uncategorized

Accidents: स्कूल बस की टक्कर से किसान गंभीर घायल, नागपुर रेफर

स्कूल बस की टक्कर से किसान गंभीर

Accidents: बैतूल। जिले के सिंगानवाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने किसान को टक्कर मार दी। हादसे में किसान करीब 20 फीट तक घसीटता चला गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान को प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया है।

घटना उस समय हुई जब मुन्ना वर्मा नामक किसान खेत से लौटते हुए अपनी बाइक से सड़क पार करने के लिए हाईवे के डिवाइडर के पास खड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज गति से आ रही थी और चालक ने सड़क किनारे खड़े किसान पर ध्यान नहीं दिया, जिससे बस ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे के बाद किसान करीब 20 फीट तक बस के साथ घसीटता चला गया। घटना स्थल के पास स्थित संदीप पानकर के ढाबे पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल किसान को बस के नीचे से बाहर निकाला और इलाज के लिए बड़ोरा स्थित गुरुकृपा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद रात में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए नागपुर रेफर कर दिया गया।

डॉक्टरों के अनुसार किसान के पैर में फ्रैक्चर है और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले में टीआई अंजना धुर्वे ने बताया कि अभी तक अस्पताल या घायल किसान के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत न मिलने के कारण पुलिस द्वारा फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...