Friday , 3 April 2026
Home Uncategorized Action: एमपी–महाराष्ट्र आबकारी टीमों की संयुक्त कार्रवाई
Uncategorized

Action: एमपी–महाराष्ट्र आबकारी टीमों की संयुक्त कार्रवाई

एमपी–महाराष्ट्र आबकारी टीमों

सीमावर्ती क्षेत्र में 6 लाख की अवैध शराब नष्ट

Action: बैतूल वाणी | सावलमेंढ़ा : मध्यप्रदेश–महाराष्ट्र की संयुक्त आबकारी टीमों ने सीमावर्ती खोमई क्षेत्र में शनिवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के निर्माण और भंडारण को नष्ट किया। सुबह करीब 5 बजे नदी–नालों के आसपास चलाए गए सर्च ऑपरेशन में भारी मात्रा में हाथ भट्टी शराब, महुआ लहान और शराब बनाने का सामान जब्त कर मौके पर ही नष्ट किया गया।

कार्रवाई के दौरान टीम ने 210 लीटर हाथ भट्टी शराब, 5400 किलोग्राम महुआ लहान, 4 ड्रम, 100 से अधिक ब्लैडर, करीब 70 केन और 3 हाथ भट्टियां बरामद कीं। जब्त और नष्ट की गई सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख रुपये आंकी गई है।

आबकारी विभाग द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)क एवं 34च के तहत 5 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। विभाग का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

यह संयुक्त कार्रवाई जिला कलेक्टर बैतूल एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह चढार के सख्त निर्देशों पर की गई। अभियान का नेतृत्व भैंसदेही आबकारी वृत्त प्रभारी पंकज लोखंडे ने किया।

आबकारी विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। विभाग का कहना है कि यह अभियान न केवल अवैध शराब पर रोक लगाएगा, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को भी मजबूत करेगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...