Friday , 2 January 2026
Home Uncategorized National President: नितिन नबीन बनेंगे भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, 20 जनवरी को हो सकता है ऐलान
Uncategorized

National President: नितिन नबीन बनेंगे भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, 20 जनवरी को हो सकता है ऐलान

नितिन नबीन बनेंगे भाजपा के नए

National President: नई दिल्ली। भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन का नाम लगभग तय माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा 20 जनवरी को की जा सकती है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 18 से 20 जनवरी के बीच पूरी होने की संभावना है।

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर वे इस पद पर पहुंचने वाले सबसे युवा नेता होंगे। उनका कार्यकाल जनवरी 2026 से जनवरी 2029 तक रहेगा। हालांकि, वर्ष 2029 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव को देखते हुए उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाया भी जा सकता है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा देशभर के प्रदेश अध्यक्षों को 15 जनवरी के बाद दिल्ली बुलाने की तैयारी कर रही है। संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पार्टी शासित आधे से अधिक राज्यों में पूरी हो चुकी है। कुल 37 में से 29 राज्यों में आंतरिक चुनावों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

इन राज्यों के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन के समर्थन में नामांकन पत्रों का एक सेट दाखिल करेंगे। इसके अलावा भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य भी उनके समर्थन में अलग से नामांकन दाखिल करेंगे। सूत्रों ने बताया कि नितिन नबीन के समर्थन में प्रस्तुत नामांकन पत्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हस्ताक्षर भी होंगे।

चूंकि नितिन नबीन ही इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे, इसलिए भाजपा के मुख्य चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण नामांकन पत्रों की जांच के बाद उनके निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं। इस अवसर पर भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्षों को दिल्ली में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Harsh words: भाजपा के दिग्गज मंत्री के बिगड़े बोल

मीडियाकर्मी से मंत्री द्वारा की अभद्रता पर भाजपा की कार्यवाही का इंतजार...

Betulwani Exposed: कब होगी बैतूल पर नजरें इनायत रेलवे मंत्रालय की?

प्रदेश के अन्य जिलों में ट्रेनों के स्टापेज पर हो रहे आदेश...

Sign: प्रधानमंत्री मोदी की कलाई पर बंधा काला धागा: आस्था, साधना और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक

Sign: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

Housefull: नए साल पर कान्हा टाइगर रिजर्व में सैलानियों की रिकॉर्ड भीड़

4 जनवरी तक जंगल सफारी हाउसफुल Housefull: मंडला। नए साल और शीतकालीन...