Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Increase: कमर्शियल गैस सिलेंडर 111 रुपये महंगा, 28 महीनों की सबसे बड़ी बढ़ोतरी
Uncategorized

Increase: कमर्शियल गैस सिलेंडर 111 रुपये महंगा, 28 महीनों की सबसे बड़ी बढ़ोतरी

कमर्शियल गैस सिलेंडर 111 रुपये महंगा

Increase:नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत आम लोगों और कारोबारियों के लिए महंगाई का झटका लेकर आई है। सरकार ने जहां पाइप्ड नेचुरल कुकिंग गैस (PNG) की कीमतों में राहत दी है, वहीं दूसरी ओर कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। खास बात यह है कि यह बढ़ोतरी पिछले 28 महीनों की सबसे बड़ी तेजी मानी जा रही है। इससे पहले इतनी बड़ी बढ़ोतरी अक्टूबर 2023 में दर्ज की गई थी। तेज इजाफा केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में किया गया है, जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

चार महानगरों में बढ़े दाम

आईओसीएल (IOCL) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश के चार प्रमुख महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है।

  • दिल्ली: 111 रुपये की बढ़ोतरी के बाद कीमत 1,691.50 रुपये
  • कोलकाता: 111 रुपये बढ़कर 1,795 रुपये
  • मुंबई: 111 रुपये की तेजी के साथ 1,642.50 रुपये
  • चेन्नई: 110 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 1,849.50 रुपये

दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम अब जून 2025 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं, जबकि देश के कुछ हिस्सों में कीमतें 1,850 रुपये के करीब हो गई हैं।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर

दूसरी ओर, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

  • दिल्ली: 853 रुपये
  • कोलकाता: 879 रुपये
  • मुंबई: 852.50 रुपये
  • चेन्नई: 868.50 रुपये

घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में आखिरी बार अप्रैल 2025 में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, इससे पहले मार्च 2024, यानी लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने घरेलू एलपीजी को 100 रुपये सस्ता किया था।

कारोबार पर पड़ेगा असर

कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और छोटे कारोबारियों की लागत बढ़ेगी, जिसका असर आने वाले दिनों में खाने-पीने की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक...

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...