बोले— यह भ्रष्टाचार बचाओ संग्राम, कांग्रेस को ग्राम, काम और राम से परेशानी
Plan: नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘विकसित भारत जी राम जी योजना’ को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विरोध दरअसल “भ्रष्टाचार बचाओ संग्राम” है। कांग्रेस को ग्राम, काम और राम—तीनों से परेशानी है। आरोप लगाओ और भाग जाओ, यही कांग्रेस की पुरानी आदत रही है।
चर्चा से भागी कांग्रेस, बाहर फैलाया भ्रम
शिवराज सिंह चौहान ने सवाल उठाया कि जब संसद में इतनी महत्वपूर्ण योजना पर चर्चा हो रही थी, तब नेता प्रतिपक्ष सदन में मौजूद क्यों नहीं थे? बहस में हिस्सा क्यों नहीं लिया गया?
उन्होंने कहा कि बाद में बाहर आकर भ्रम फैलाना राजनीति नहीं बल्कि गैर-जिम्मेदारी है। कांग्रेस को इसका जवाब देश को देना चाहिए।
भ्रष्टाचार के रास्ते बंद हो रहे, इसलिए विरोध
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को दर्द इसलिए हो रहा है क्योंकि भ्रष्टाचार के रास्ते बंद हो रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि संसद संवाद के लिए होती है, लेकिन सच सामने न आ जाए, इसलिए उनकी आवाज दबाने की कोशिश की गई।
“विकसित भारत जी राम जी योजना भ्रष्टाचार पर सीधा प्रहार है और मोदी सरकार मजदूरों के हित में पूरी ताकत से काम कर रही है।”
100 नहीं, 125 दिन रोजगार की गारंटी
शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर मजदूरों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ की दुकान, भ्रम की फैक्ट्री और अफवाहों का बाजार बन चुकी है।
उन्होंने साफ किया कि ‘जी राम जी’ योजना में मजदूरों के अधिकार पूरी मजबूती से सुरक्षित हैं।
इस योजना के तहत 100 नहीं बल्कि 125 दिन रोजगार की गारंटी दी जाएगी।
अब फैसला गांव करेगा, ऊपर से आदेश नहीं
केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि अब विकास के फैसले ऊपर से नहीं थोपे जाएंगे।
- कौन सा काम होगा, यह ग्राम सभा और ग्राम पंचायत तय करेगी
- सरपंच, चुने हुए जनप्रतिनिधि और गांव के लोग मिलकर निर्णय लेंगे
- ‘विकसित ग्राम पंचायत प्लान’ गांव के लोग खुद बनाएंगे
उन्होंने कहा कि इसी योजना के जरिए गांवों से विकसित भारत की नींव रखी जाएगी।
साभार…
Leave a comment