Wednesday , 25 February 2026
Home Uncategorized Accident: बैतूल–नागपुर फोरलेन पर यात्री बस पलटी, 15 लोग घायल
Uncategorized

Accident: बैतूल–नागपुर फोरलेन पर यात्री बस पलटी, 15 लोग घायल

बैतूल–नागपुर फोरलेन पर यात्री बस पलटी

खराबी के दौरान न्यूट्रल होकर पीछे लुढ़की बस, जिला अस्पताल में भर्ती घायल

Accident: बैतूल। बैतूल–नागपुर फोरलेन पर सोमवार रात करीब 9 बजे सापना–सोहागपुर जोड़ के पहले एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। इस हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से बैतूल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।


बैतूल से बिसनूर जा रही थी बस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निजी बस बैतूल से बिसनूर की ओर जा रही थी। रास्ते में बस में तकनीकी खराबी आ गई, जिसे चालक ने ठीक किया और बस को दोबारा रवाना किया। कुछ ही दूरी आगे बढ़ने पर चौधरी ढाबे के पास बस फिर से खराब हो गई।


ठीक करते समय पीछे की ओर लुढ़की बस

बस की मरम्मत के दौरान अचानक वाहन न्यूट्रल हो गया और तेज गति से पीछे की ओर लुढ़कते हुए सड़क से नीचे जा गिरा, जिससे बस पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे।


पुलिस ने किया तत्काल राहत कार्य

घटना की सूचना मिलते ही बैतूल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


हादसे में घायल यात्रियों के नाम

  • नीता पति मुकेश (30), गौला
  • सागर धनराज (18), रावा सिखेड़ा
  • सोनू हनुते (34), इंखेड़ा
  • नामदेव गाकरे (32), इंखेड़ा
  • दुर्गा बाई (40)
  • राहुल (33)
  • सनम (20), गौला
  • मीरा बाई (60), बडोरा
  • पवन (25), निम्नवाड़ा
  • सीमा (44), निम्नवाड़ा
  • मीरा बाई (75), इकलहरा
  • गेंदराव (81), इकलहरा
  • कन्हैया (19), गौला
  • अंजू (55), इंखेड़ा
  • लता (35), पौनी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Alert: बस संचालकों की हड़ताल की चेतावनी: 2 मार्च से अनिश्चितकालीन बंद

नई स्टेट कैरेज नीति के विरोध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन Alert:...

Injured: जीप की टक्कर से सबइंजीनियर घायल

गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया रेफर Injured: बैतूल। पीडब्ल्यूडी के सबइंजीनियर...

Accident: सड़क से डेढ़ फीट नीचे शोल्डर होने से घटी रही दुर्घटनाएं

बैतूल-मुलताई फोरलेन पर कई जगह बनी हुई है स्थिति Accident: बैतूल। सड़क...

Hot issue: मध्य प्रदेश विधानसभा में गरमाया मुद्दा: हजारों रिक्त पदों पर सरकार घिरी

बजट सत्र के सातवें दिन हंगामा; उद्योग, विश्वविद्यालय और आजीविका मिशन पर...