Sunday , 19 April 2026
Home Uncategorized Transfer: MP IFS Transfer: वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 IFS अधिकारियों का तबादला
Uncategorized

Transfer: MP IFS Transfer: वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 IFS अधिकारियों का तबादला

MP IFS Transfer: वन विभाग में बड़ा

बाघों की मौत के बाद कार्रवाई, कान्हा-पेंच-नौरादेही के अफसर हटाए गए

Transfer: भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 28 भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। यह कार्रवाई हाल के दिनों में बाघों की मौत के मामलों को गंभीरता से लेते हुए की गई है। इसके तहत कान्हा नेशनल पार्क, पेंच टाइगर रिजर्व और नौरादेही अभ्यारण्य में पदस्थ कई अधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया गया है।

फील्ड अफसरों की बदली, कई मुख्यालय भेजे गए

इस तबादला सूची में PCCF, APCCF और CF स्तर के अधिकारी शामिल हैं। कई फील्ड अफसरों को हटाकर मुख्यालय में पदस्थ किया गया है, जबकि कुछ को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

  • PCCF विभाष कुमार ठाकुर की जिम्मेदारी बदली गई है। उन्हें संरक्षण से हटाकर रिसर्च एंड डेवलपमेंट में भेजा गया है।
  • APCCF अमित कुमार दुबे को संजय टाइगर रिजर्व से हटाकर PCCF कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

इन IFS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

  • प्रफुलनीरज गुलाबराव फुलझेले (IFS 2004 बैच)
    मध्य प्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ, भोपाल से स्थानांतरित होकर
    मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम में मुख्य वन संरक्षक बनाए गए
  • मस्तराम बघेल – जबलपुर वन वृत्त
  • कमल अरोरा – छिंदवाड़ा वन वृत्त
  • मधु व्ही. राज – बैतूल वन वृत्त
  • आलोक पाठक – उज्जैन वन वृत्त
  • बासु कन्नौजिया – खंडवा वन वृत्त
  • क्षितिज कुमार – भोपाल वन वृत्त

इन जिलों के अफसरों का भी हुआ तबादला

इसके अलावा इंदौर, कटनी, रतलाम, सिवनी, डिंडोरी, उमरिया, ग्वालियर, छतरपुर और बालाघाट में पदस्थ अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

तबादलों के आदेश अपर सचिव राजेश बाथम की ओर से जारी किए गए हैं। सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

वन्यजीव संरक्षण पर सरकार का सख्त रुख

सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल वन्यजीव संरक्षण में लापरवाही के मामलों को लेकर सरकार के सख्त रुख को दर्शाता है। आने वाले दिनों में वन विभाग में और प्रशासनिक बदलाव की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...