Saturday , 25 April 2026
Home Uncategorized Tapti Festival: ताप्ती महोत्सव में आज कत्थक ग्रुप के साथ अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी देंगी प्रस्तुति
Uncategorized

Tapti Festival: ताप्ती महोत्सव में आज कत्थक ग्रुप के साथ अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी देंगी प्रस्तुति

ताप्ती महोत्सव में आज कत्थक ग्रुप के

उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर ताप्ती महोत्सव की तैयारियां पूर्ण, ठंड से बचाव का किया बंदोबस्त

Tapti Festival: मुलताई। पवित्र नगरी में ताप्ती महोत्सव की मंगलवार तैयारियां पूर्ण हो चुकी है तथा बुधवार 14 जनवरी ताप्ती महोत्सव में प्रसिद्ध अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी कत्थक ग्रुप के साथ प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा धनगरी गाजा नृत्य तथा सुरभि चतुर्वेदी के द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ताप्ती महोत्सव का शुभारंभ पूरे जिले के जनप्रतिनिधियों की उपस्थित में 7 बजे किया जाएगा। जिसके उपरांत एक से बढ़कर एक मनोरंजक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। संस्कृति संचालनालय द्वारा नगर पालिका के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर विशाल टेंट लगाया गया है। कड़ाके की ठंड के दृष्टिगत इस वर्ष सर्दी के बचाव के बंदोबस्त शासन प्रशासन द्वारा किए गए हैं ताकि लोगों को ठंड से राहत मिल सके एवं इत्मिनान से कार्यक्रमों का आनंद उठा सकें। ताप्ती महोत्सव के लिए जहां संस्कृति संचालनालय के द्वारा आयोजन स्थल के आसपास प्रचार प्रसार किया गया है वहीं नगर पालिका द्वारा मुख्य मार्ग सहित पूरे नगर में बैनर पोस्टर से प्रचार गया है।

इसके अलावा नगर पालिका के वाहनों से जहां सुबह ताप्ती महोत्सव का प्रचार किया जा रहा है वहीं पूरे दिन डीजे साऊंड के माध्यम से भी ताप्ती महोत्सव का प्रचार प्रसार किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम देखनें पहुंच सके। कार्यक्रम के प्रभारी संतोष शिवहरे ने बताया कि वर्तमान में कड़ाके की ठंड पड़ने से कार्यक्रम शाम 7 बजे से प्रारंभ कर दिए जाएंगे। इसके अलावा 15 जनवरी को पंथी नृत्य, सुगम संगीत के साथ ही कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। 16 जनवरी को पंथी नृत्य मालवी गायन के बाद प्रख्यात गायिका अरूणिता कांजीलाल सुगम संगीत के तहत फिल्मी गीतों की प्रस्तुति देंगी जो पूरे ताप्ती महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम होगा। बताया जा रहा है कि गायिका अरुणिता को सुनने के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह है जिससे 16 जनवरी को ताप्ती महोत्सव में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...