Friday , 23 January 2026
Home Uncategorized Record speed: सोना-चांदी में रिकॉर्ड तेजी, MCX पर नए ऊपरी स्तरों पर पहुंचे भाव
Uncategorized

Record speed: सोना-चांदी में रिकॉर्ड तेजी, MCX पर नए ऊपरी स्तरों पर पहुंचे भाव

सोना-चांदी में रिकॉर्ड तेजी, MCX पर

अंतरराष्ट्रीय संकेतों और सुरक्षित निवेश की मांग से कीमती धातुओं में उछाल

Record speed: बिजनेस डेस्क। घरेलू फ्यूचर मार्केट में बुधवार 14 जनवरी को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों ही कीमती धातुएं नए ऊपरी स्तरों पर ट्रेड करती नजर आईं। अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले मजबूत संकेत, डॉलर में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की बढ़ती मांग के चलते कीमतों में यह उछाल दर्ज किया गया। सुबह के कारोबार में ही सोना करीब 800 रुपए और चांदी 11 हजार रुपए से ज्यादा मजबूत हो गई।


MCX पर सोने में जोरदार उछाल

MCX पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर बुधवार को 1,40,501 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,42,241 रुपए पर बंद हुआ था।
सुबह 10:10 बजे तक गोल्ड फ्यूचर 1,43,007 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में सोने ने 1,43,096 रुपए प्रति 10 ग्राम का हाई लेवल भी छू लिया।


चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी

चांदी के दामों में भी बुधवार को भारी उछाल देखने को मिला। MCX पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर 2,86,404 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड करता नजर आया। यह पिछले दिन के मुकाबले करीब 11,200 रुपए की तेजी है। शुरुआती सत्र में चांदी ने 2,87,990 रुपए प्रति किलो का उच्च स्तर छू लिया।


आपके शहर में आज सोने के भाव

गुड रिटर्न के अनुसार प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें इस प्रकार रहीं—

  • दिल्ली:
    24 कैरेट – ₹1,43,770 | 22 कैरेट – ₹1,31,800 | 18 कैरेट – ₹1,07,870
  • मुंबई:
    24 कैरेट – ₹1,43,620 | 22 कैरेट – ₹1,31,650 | 18 कैरेट – ₹1,07,720
  • चेन्नई:
    24 कैरेट – ₹1,44,880 | 22 कैरेट – ₹1,32,800 | 18 कैरेट – ₹1,10,800
  • कोलकाता:
    24 कैरेट – ₹1,43,620 | 22 कैरेट – ₹1,31,650 | 18 कैरेट – ₹1,07,720
  • अहमदाबाद:
    24 कैरेट – ₹1,43,670 | 22 कैरेट – ₹1,31,700 | 18 कैरेट – ₹1,07,770
  • लखनऊ और पटना:
    24 कैरेट – करीब ₹1,43,700
  • हैदराबाद:
    24 कैरेट – ₹1,43,620

क्यों रोज बदलते हैं सोना-चांदी के भाव

विशेषज्ञों के अनुसार, सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर-रुपये की चाल, ब्याज दरों में बदलाव, भू-राजनीतिक हालात और टैक्स जैसे कारकों से प्रभावित होती हैं। यही वजह है कि इनके दाम रोज बदलते रहते हैं। ऐसे में निवेश या खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जांचना समझदारी मानी जाती है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: छात्रों और शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण है आज का दिन: नेहा गर्ग

सरस्वती विद्या मंदिर गाड़ाघाट में हुआ माँ सरस्वती का हवन-पूजन Events: बैतूल।...

Mysterious: महाभारत का रहस्यमय ‘18’: क्या यह सिर्फ संयोग है या गहरा आध्यात्मिक संकेत?

Mysterious: धर्म डेस्क। महाभारत केवल दुनिया का सबसे विशाल महाकाव्य नहीं, बल्कि...

Social media: सरकार बच्चों को सोशल मीडिया से बचाने पर विचार कर रही

ऑस्ट्रेलिया मॉडल पर कानून की तैयारी Social media: डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया...