Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Rescue: पतंगबाजी का शौक बेजुबानों पर भारी: मांझे में फंसे बगुले का नगर परिषद ने किया रेस्क्यू
Uncategorized

Rescue: पतंगबाजी का शौक बेजुबानों पर भारी: मांझे में फंसे बगुले का नगर परिषद ने किया रेस्क्यू

पतंगबाजी का शौक बेजुबानों पर

Rescue: चिचोली। शहर में इन दिनों पतंगबाजी का जुनून पक्षियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। बुधवार को एक बगुला पतंग के घातक मांझे में फंसकर बाजार चौक स्थित एक ऊंचे पेड़ पर जिंदगी और मौत के बीच झूलता नजर आया। समय रहते नगर परिषद के कर्मचारियों और स्थानीय युवाओं की सतर्कता से उसकी जान बचा ली गई।

20 फीट ऊंची सीढ़ी से किया गया रेस्क्यू

स्थानीय लोगों ने बगुले को मांझे में उलझा देखा तो तुरंत नगर परिषद को सूचना दी। मौके पर पहुंचे नगर परिषद कर्मचारी तुलसीराम रावत, ब्रजेश और मोनू मालवीय ने करीब 20 फीट ऊंची सीढ़ी लगाकर पेड़ पर चढ़ते हुए सावधानीपूर्वक बगुले को धागे के जाल से मुक्त कराया।

पशु चिकित्सक ने किया उपचार

रेस्क्यू के बाद पता चला कि मांझे से बगुले का एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है। कर्मचारियों ने तत्काल पशु चिकित्सक डॉ. तंवर को बुलाया, जिन्होंने पक्षी का प्राथमिक उपचार किया। फिलहाल बगुला सुरक्षित है और उसकी निगरानी की जा रही है।

युवाओं ने दिखाई संवेदनशीलता

इस मानवीय कार्य में गुड्डू ठाकुर, लहान जैन और रोहन ठाकुर सहित बाजार चौक के युवाओं की अहम भूमिका रही। युवाओं ने बताया कि यह एक ही दिन में दूसरी घटना थी—सुबह भी एक अन्य बगुले का रेस्क्यू किया गया था।
उन्होंने लोगों से अपील की कि पतंग उड़ाते समय घातक मांझे का इस्तेमाल न करें और पक्षियों की सुरक्षा का ध्यान रखें।

साभार….

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tension: होर्मुज में बढ़ा तनाव: भारत ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती

ऊर्जा सुरक्षा के लिए खाड़ी में युद्धपोतों की संख्या बढ़ाई, ‘ऑपरेशन संकल्प’...

Strictness: टोल चोरी पर सख्ती: अब बिना भुगतान के निकलना पड़ेगा महंगा

दोगुना जुर्माना और मोबाइल पर ई-नोटिस, सरकार के नए नियम लागू Strictness:...

Heightened Concern: कतर पर मिसाइल हमले से हिला वैश्विक ऊर्जा बाजार

LNG सप्लाई में 17% गिरावट, भारत समेत कई देशों की बढ़ी चिंता...

Major Preparations: मप्र में कर्मचारियों के लिए बड़ी तैयारी: जल्द आएगी कैशलेस हेल्थ बीमा योजना

12 लाख से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स होंगे लाभान्वित, इलाज होगा आसान...