Friday , 13 February 2026
Home Uncategorized Pipeline burst: जल जीवन मिशन की पाइप लाइन फूटी
Uncategorized

Pipeline burst: जल जीवन मिशन की पाइप लाइन फूटी

जल जीवन मिशन की

सड़क पर लगातार बह रहा पानी, ग्रामीण परेशान


Pipeline burst: सावलमेंढ़ा। भैंसदेही तहसील की ग्राम पंचायत कोथलकुण्ड में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। पाइपलाइन फटने से सडक़ पर लगातार पानी बह रहा है जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर गांव के घरों तक नल से पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। बताया जा रहा है कोथलकुण्ड पंचायत क्षेत्र में पाइपलाइन बिछे लगभग 5 वर्ष हुए हैं और इस दौरान बार-बार पाइप लाइन फूटने का सिलसिला चालू है। इस पर ग्राम पंचायत कई बार मरम्मत कार्य करवा चुकी हैं परन्तु घटिया पाइपलाइन के कारण पाईप फटने की समस्या बन रही है ।

इससे जहां एक ओर पानी की बर्बादी हो रही है तो दूसरी तरफ पाइपलाइन फटने से सडक़ पर लगातार पानी फैल रहा है और गांव के घरों तक नल से पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
कई बार शिकायत के बावजूद अब तक संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रहीं है। ग्रामीणों ने आला अधिकारियों से मांग की है कि जलजीवन मिशन की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए ताकि गांव में सुचारू रूप से स्वच्छ पेयजल की आपूर्हि हों सके और सडक़ पर जलभराव की समस्या से भी राहत मिल सकें।
इनका कहना…
जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइपलाइन आए दिन फट रही है। अब तक कई बार पाइपलाइन फट चुकी है। हम मरम्मत कार्य करवाते थक चुके हैं 5 वर्षों से काम चल रहा है जो आज तक पूर्ण नहीं हुआ है। घटिया पाइपलाइन दाली गई है जिससे जनता परेशान हो रही है संबंधित ठेकेदार द्वारा गड़बड़ी की गई है।
सुखराम लोखण्डे, सरपंच, ग्राम पंचायत कोथलकुण्ड

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Trouble: बडोरा मंडी में विवाद के बाद ठप हुआ कामकाज, किसानों को हो रही परेशानी

Trouble: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की बडोरा मंडी में बीती...

Alert: उत्तर भारत में मौसम बदलने का अलर्ट: IMD ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की

Alert: डिजिटल डेस्क: उत्तर भारत में फिलहाल ठंड का प्रकोप कम होने...

Challenge: मटर और मक्का के गिरते दामों से किसान परेशान

महंगाई, बैंक लोन और परिवार पालन बना चुनौती Challenge: आठनेर। मक्का और...

Mahashivratri 2026: MP के शिवालयों में भव्य आयोजन, महाकाल में 44 घंटे नॉनस्टॉप दर्शन

Mahashivratri 2026: मध्य प्रदेश में महाशिवरात्रि को लेकर शिव भक्तों में जबरदस्त...