Monday , 30 March 2026
Home Uncategorized Trouble: बडोरा मंडी में विवाद के बाद ठप हुआ कामकाज, किसानों को हो रही परेशानी
Uncategorized

Trouble: बडोरा मंडी में विवाद के बाद ठप हुआ कामकाज, किसानों को हो रही परेशानी

बडोरा मंडी में विवाद के बाद ठप हुआ

Trouble: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की बडोरा मंडी में बीती रात किसान और हमालों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद शुक्रवार को मंडी का कामकाज प्रभावित हो गया। हमालों द्वारा काम बंद कर देने से नीलामी और तौल की प्रक्रिया ठप हो गई, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मंडी में केवल सोयाबीन की नीलामी हो सकी, जबकि गेहूं और मक्का की नीलामी नहीं हो पाई। हमालों ने तौल का काम रोक दिया, जिससे फसल की खरीद-बिक्री आगे नहीं बढ़ सकी। हमालों का कहना है कि उनके साथ गाली-गलौज की गई थी, इसी कारण उन्होंने विरोध स्वरूप काम बंद कर दिया।

नीलामी और तौल रुकने से मंडी में अपनी फसल लेकर पहुंचे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए एक दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडी प्रबंधन दोनों पक्षों से बातचीत कर रहा है। प्रबंधन का प्रयास है कि विवाद को जल्द सुलझाकर मंडी में नीलामी और तौल की प्रक्रिया दोबारा शुरू कराई जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

New Discovery: IIT गुवाहाटी की नई खोज: खास ईंटें रखेंगी घर ठंडा, घटेगा बिजली बिल

गर्मी से राहत के लिए सस्ती और पर्यावरण अनुकूल तकनीक तैयार New...

Rescue: फ्रिज के नीचे मिला खतरनाक रसेल वाइपर, सर्पमित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

बैतूल की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मचा हड़कंप, समय रहते टली बड़ी...

Mass Sit-in: महंगाई और बिजली संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, घोड़ाडोंगरी में महाधरना

भाजपा सरकार पर तीखा हमला, आदिवासी मुद्दों और पेट्रोल-डीजल संकट पर उठे...

Surprise inspection: नगर पालिका कर्मचारियों की लापरवाही पर सीएमओ का डंडा

सुबह 10.30 बजे राजस्व शाखा का किया औचक निरीक्षण, गैरहाजिर कर्मचारी का...