Friday , 22 May 2026
Home Uncategorized Announcement: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 का शुभारंभ, ‘सम्राट विक्रमादित्य अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार’ की घोषणा
Uncategorized

Announcement: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 का शुभारंभ, ‘सम्राट विक्रमादित्य अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार’ की घोषणा

उज्जैन में विक्रमोत्सव-

Announcement: उज्जैन में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित विक्रमोत्सव-2026 के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश सरकार हर वर्ष एक करोड़ एक लाख रुपये का ‘सम्राट विक्रमादित्य अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार’ प्रदान करेगी।

यह भारत का पहला ऐसा अंतरराष्ट्रीय स्तर का सम्मान होगा, जो उन वैश्विक व्यक्तित्वों को दिया जाएगा, जिन्होंने अपने जीवन और कार्यों से सम्राट विक्रमादित्य के आदर्शों — सुशासन, दानशीलता, प्रज्ञा, न्यायप्रियता, विज्ञानबोध, संस्कृति-प्रेम और लोककल्याण — को व्यवहार में उतारा हो।

इसके अलावा राज्य सरकार 21 लाख रुपये का ‘सम्राट विक्रमादित्य राष्ट्रीय सम्मान’ और पांच-पांच लाख रुपये के तीन प्रादेशिक शिखर सम्मान भी प्रदान करेगी। पुरस्कारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने हेतु महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ जल्द ही अधिसूचना जारी करेगी।

यदि समय पर दावे (प्रविष्टियां) प्राप्त होकर चयन प्रक्रिया पूरी हो जाती है, तो इसी वर्ष गुड़ी पड़वा, 19 मार्च को रामघाट-दत्त अखाड़ा घाट पर आयोजित कार्यक्रम में ये पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...