Tuesday , 17 February 2026
Home Uncategorized Road blockade: ट्रैचिंग ग्राऊंड को लेकर फिर आया विवाद सामने
Uncategorized

Road blockade: ट्रैचिंग ग्राऊंड को लेकर फिर आया विवाद सामने

ट्रैचिंग ग्राऊंड को लेकर फिर आया

बदबू को लेकर नागरिकों ने किया चक्काजाम

Road blockade: बैतूल। गौठाना स्थित ट्रैचिंग ग्राऊंड को लेकर बार-बार नागरिकों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस क्षेत्र के लोग ट्रैचिंग ग्राऊंड के कचरे से आ रही बदबू से परेशान हैं। जिसको लेकर आज बैतूल-सारनी मार्ग पर नागरिकों ने चक्काजाम किया। विरोध प्रदर्शन को लेकर बैतूल नगर पालिका सीएमओ सतीष मटसेनिया और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। नागरिकों को समस्या के समाधान को लेकर समझाईश दी गई।


प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि बदबू जा रही है जिसके कारण श्वांस और दमा के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हम लोग ढंग से श्वांस नहीं ले पा रहे हैं और हमारा जीना दुभर हो गया है। बच्चे, बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं। बार-बार हम लोगों के द्वारा ट्रैचिंग ग्राऊंड हटाने की मांग की जा रही है और विरोध प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं लेकिन प्रशासन इस दिशा में कोई गंभीर कदम नहीं उइा रहा है। नागरिकों का कहना है कि पूरे शहर का कचरा इस ट्रैचिंग ग्राऊंड में डलता है इसको लेकर बार-बार प्रशासन से समस्या के निराकरण की मांग की जा रही है। लेकिन कोई निराकरण नहीं हो रहा है।
विरोध प्रदर्शन को लेकर बैतूल एसडीएम अभिजीत सिंह, तहसीलदार, सीएमओ और कोतवाली टीआई देवकरण डेहरिया मौके पर पहुंचे। चक्काजाम समाप्त करवाने के लिए अधिकारियों ने नागरिकों को समझाईश दी और आश्वासन दिया कि इस समस्या का निराकरण 15 दिन के भीतर कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि नए ट्रैचिंग ग्राऊंड बनाने के लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया चल रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

legal battle: डॉ. हेमलता श्रीवास्तव की 25 हजार वर्गफीट जमीन सील, दान और वारिस को लेकर कानूनी संग्राम तेज

legal battle:: जबलपुर में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमलता श्रीवास्तव के...

Sample: गुणवत्ता की कसौटी फेल हुई विधायक निधि से बनी सीसी सड़क

बैतूलबाजार में 9 लाख रुपए की लागत से किया गया था निर्माण...

Exclusive interview: पाकिस्तान से युद्ध कितना बड़ा खतरा?: प्रधानमंत्री

Exclusive interview: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक विशेष साक्षात्कार में भारत की...