Wednesday , 18 February 2026
Home Uncategorized Repair: एमपी के जर्जर पुलों की होगी मरम्मत, 11 शहरों में खर्च होंगे साढ़े 19 करोड़ रुपये
Uncategorized

Repair: एमपी के जर्जर पुलों की होगी मरम्मत, 11 शहरों में खर्च होंगे साढ़े 19 करोड़ रुपये

एमपी के जर्जर पुलों की होगी मरम्मत

Repair:ग्वालियर। मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपी-आरडीसी) ने प्रदेश के प्रमुख शहरों में अपनी सड़कों पर बने जर्जर पुलों की मरम्मत कराने का फैसला लिया है। इसके तहत भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, धार, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, उज्जैन और रीवा सहित कई जिलों में पुलों के सुधार कार्य पर कुल 19.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

एमपी-आरडीसी ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, बारिश के मौसम से पहले सभी काम पूरे कराने पर फोकस है ताकि आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो। इससे पहले खराब और कमजोर पुलों का सर्वे भी कराया गया था।

इन क्षेत्रों में होंगे प्रमुख कार्य

  • भोपाल, धार और उज्जैन खंड में पुलों की मरम्मत पर 1.34 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
  • नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा और रीवा डिवीजन में 1.98 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
  • धार और इंदौर खंड में राऊ–महू–मंडलेश्वर रोड के 9 और थांदला–लिमड़ी रोड के 4 माइनर ब्रिजों की मरम्मत पर 2.48 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
  • उज्जैन, इंदौर और धार खंड में नीमच–मनासा–रामपुरा, ताल–गोगापुर, देवास–निवाड़ी, आष्टा–कनोट, मंडलेश्वर–कसरावद, बड़वाह–धमनोद और थांदला–कुशलगढ़ मार्गों के कुल 12 पुलों पर 2.30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

भोपाल और ग्वालियर में बड़े पैमाने पर मरम्मत

भोपाल खंड में बरेली–पिपरिया, विदिशा–अहमदपुर–गैरतगंज, सुल्तानपुर, भोजपुरा–मकसूदनगढ़ और भोपाल–बैरसिया मार्गों पर बने कुल 9 पुलों की मरम्मत होगी। वहीं ग्वालियर में भिंड–मिहोना–गोपालपुरा, करैरा–भितरवार और परोंद–फतेहगढ़–अशोकनगर सड़कों पर बने पुलों को सुधारा जाएगा। इन सभी कार्यों पर 4.14 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

एमपी-आरडीसी अधिकारियों का कहना है कि समय रहते मरम्मत से दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा और बारिश के दौरान यातायात भी सुचारू बना रहेगा।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Traumatic event: शराब के नशे में खेत में जहर पीने से महिला की मौत

Traumatic event: बैतूल। जिले के आठनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पानबेहरा में...

Impact of the news: संभागीय कार्यालय की मोबाइल लैब से होगी सड़क की जांच

बैतूलबाजार में विधायक निधि की सीसी रोड का सेम्पल हुआ था फेल...

Shift: अतीत-आनंद को बड़ा, गुड्डू को मिला छोटा मंडल

कुछ माह में ही बदल दिए मंडल प्रभारी Shift: बैतूल। भारतीय जनता...

New Excise Policy: एमपी में लागू होगी नई आबकारी नीति: छोटे समूहों में बंटेंगी शराब दुकानें, बढ़ेगा राजस्व

New Excise Policy:भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार अगले कुछ दिनों में नई आबकारी...