Thursday , 9 April 2026
Home Uncategorized Exclusive: मोबाइल लैब ने लिए सेम्पल, भेजे भोपाल
Uncategorized

Exclusive: मोबाइल लैब ने लिए सेम्पल, भेजे भोपाल

मोबाइल लैब ने लिए सेम्पल,

सड़क की मोटाई में निकली अनियमितता

Exclusive:बैतूल। बैतूलवाणी की खबर का जबरदस्त असर हुआ है। विधायक निधि से बैतूलबाजार नगर परिषद के द्वारा सुभाष वार्ड में बनाई गई सड़क के सेम्पल फैल होने के बाद इस मामले को बैतूलवाणी ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसके बाद जिसके बाद उच्च स्तरीय जांच हो रही है। नगरीय निकाय के संभागीय कार्यालय नर्मदापुरम से आज मोबाइल लैब बैतूलबाजार भेजी गई थी। जानकारी मिली है कि टेक्रिकल टीम ने निर्मित सड़क के तीन सेम्पल लिए हैं जिनकी जांच एनएबीएल लैब भोपाल से कराए जाने की बात सामने आई है।


सड़क के लिए तीन सेम्पल


नगरीय निकाय के नर्मदापुरम कार्यपालन यंत्री सचिन कडू से बैतूलवाणी ने चर्चा की तो उन्होंने बताया कि मोबाइल लैब बैतूलबाजार भेजी गई थी। जिस सड़क के सेम्पल फेल होने की जानकारी सामने आई थी उस सड़क के तीन सेम्पल लिए गए हैं। श्री कडू ने बताया कि सड़क की स्ट्रेंथ चेक करने के लिए सेम्पल काटे गए हैं साथ ही मटेरियल की भी जांच की जाएगी।


15 सेमी की जगह निकली 10 सेमी


श्री कडू ने बताया कि विधायक निधि की 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इस सीसी रोड की स्वीकृत मोटाई 15 सेमी थी। सड़क को तीन भागों में बांटकर रेडमली लिए गए सेम्पल में मोटाई क्रमश: 8, 10, 12 सेमी याने औसत 10 सेमी निकली है जो कि बड़ी अनियमितता को उजागर कर रही है। प्रथम दृष्टया यह बड़ी अनियमितता पाई गई है।


भोपाल लैब भेजे जा रहे सेम्पल


कोर कटिंग के तीनों सेम्पल भोपाल लैब भेजे जा रहे हैं जिसकी रिपोर्ट आज शाम या कल तक आ जाएगी। इस मामले में अगर भुगतान नहीं हुआ होगा तो रोक दिया जाएगा और भुगतान हो गया होगा तो संबंधित ठेकेदार से रिकवरी की जाएगी। इसके अलावा यह भी जानकारी सामने आई है कि गुणवत्ता के आधार पर सड़क का दोबारा निर्माण भी हो सकता है। इसके साथ ही मॉनीटरिंग करने वाले अधिकारी और सीएमओ की अगर लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।


और भी सीसी सड़कों की होंगी क्या जांच?


बैतूलबाजार नगर परिषद के द्वारा बनाई गई सीसी रोड में सामने आई अनियमितता के बाद एक बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि जिले भर में नगरीय निकायों के द्वारा बनाई जा रही सीसी सड़कों की भी जांच की जाएगी क्या? दूसरा जिस तरह ठेकेदारों में काम्पटीशन चल रहा है और निर्धारित से बेहद दरों पर काम लिए जा रहे हैं उस पर भी बड़ा सवाल यह है कि इतनी कम राशि में उच्च गुणवत्ता का काम कैसे ठेकेदार कर पाएगा?

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...