Friday , 20 February 2026
Home Uncategorized Triple Murder: पहले भाई फिर माता-पिता को उतारा मौत के घाट
Uncategorized

Triple Murder: पहले भाई फिर माता-पिता को उतारा मौत के घाट

पहले भाई फिर माता-पिता को उतारा

नाना-नानी और मामा की हत्या देख बेहोश गया था भांजा
तीनों के शव के अलावा बिल्ली के शव का भी कराया पीएम

Triple Murder: बैतूल। जिला मुख्यालय से करीब 10 किमी. दूर ग्राम सावंगा में घटित हुई दिल दहला देने वाली घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। दरअसल यहां पर एक बेटे ने अपने माता-पिता और भाई को मौत के घाट उतार दिया था। मामले का सबसे रोचक पहलू यह है कि आरोपी ने एक बिल्ली को भी मार डाला। पूरे घटना क्रम के दौरान कमरे में मौजूद पांच साल के भांजे ने जब नाना-नानी और माता की हत्या होते देखा तो स्वयं भी बेहोश हो गया था। आज पुलिस ने तीनों के शव के अलावा बिल्ली के शव का भी पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। घटना स्थल पर आईजी मिथलेश शुक्ला भी पहुंचे हैं।


ऐसे दिया घटना को अंजाम


हत्या के चश्मदीद प्रशांत परते के पिता सुखचंद परते ने बताया कि उनका बेटा नाना-नानी के घर पर रहता था। घटना के समय प्रशांत वहां मौजूद था और उसने बताया कि बुधवार की रात लगभग 8 बजे खाना बनाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान दीपक ने अपने छोटे भाई दिलीप को लोहे की रॉड से मारना शुरू कर दिया। यह देखकर उसके माता-पिता बचाने आए और दिलीप के ऊपर लेट गए लेकिन आरोपी दीपक के ऊपर हत्या करने का खून सवार था इसलिए उसने तीनों की नृशंस हत्या कर डाली।


जाम सांवरी में चल रही थी झाड़फूक


सुखचंद परते ने बताया कि आरोपी दीपक पढ़ाई में होशियार था और कक्षा 12 वीं में उसने टॉप किया था, वो आर्मी में जाना चाह रहा था लेकिन पैर में दिक्कत होने के कारण उसका चयन नहीं हो पाया। इसके बाद उसे मानसिक रूप से दौरे पडऩे लगे थे। जिसको लेकर 2-3 सालों से उसका इलाज कराया जा रहा था। उसे नागपुर में भी दिखाया गया था। कई दिनों पहले उसे झाडफ़ूंक के लिए जाम सांवरी ले जाया गया था। इस दौरान उसका छोटा भाई दिलीप साथ में था। दिलीप को कुछ दिन पहले ही दीपक ने वापस भेज दिया था कि उसे ठीक लग रहा था।


भांजे को मरा समझकर छोड़ा


आरोपी दीपक ने भाई, माता-पिता को मारने के दौरान भांजे प्रशांत परते के चेहरे पर पैर रख दिया था जिससे प्रशांत बेहोश हो गया। दीपक ने प्रशांत को मरा हुआ समझकर उस पर रॉड अथवा डंडे से वार नहीं किया जिसकी वजह से वह बच गया। वहां मौजूद बिल्ली के ऊपर भी वार किए जिसके कारण उसकी भी मौत हो गई। बिल्ली के मुंह पर चोट के निशान पाए गए। करीब 15 घंटे तक प्रशांत भी दहशत के साये में तब तक दुबका रहा जब तक आरोपी कमरे से बाहर नहीं निकल गया।


आरोपी को कराया अस्पताल में भर्ती


कोतवाली टीआई देवकरण डहेरिया ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है और उसने हत्या का जुर्म स्वीकार किया है लेकिन हत्या क्यों की यह नहीं बता पा रहा है। मानसिक स्थिति खराब होने के वह अजीबोगरीब हरकतें भी कर रहा है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आज उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Exclusive: सीएमओ-सबइंजीनियर को किया तलब

सीसी रोड निर्माण के मामले में आज आएगी सैम्पल रिपोर्ट Exclusive: बैतूल।...

Accident: करंट लगने से महिला की हालत गंभीर

Accident: बैतूल। जिले के खेड़ी चौक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चूनालोमा में शुक्रवार...

Fraud: उद्योग विभाग ने की जिलेवासियों के साथ धोखाधड़ी

Fraud: बैतूल। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र बैतूल द्वारा जुलाई 2022 में...

Terrible accident: बैतूल-नागपुर हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर चालक की मौत

कंटेनर की जोरदार टक्कर से ट्रैक्टर के दो टुकड़े, चालक की मौके...