Sunday , 22 February 2026
Home Uncategorized Respect: शहीद बालाराम उईके को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई
Uncategorized

Respect: शहीद बालाराम उईके को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई

शहीद बालाराम उईके को सैनिक

आईटीबीपी के जवान का ड्यूटी के दौरान निधन, नम आंखों से उमड़ा जनसैलाब

Respect: मुलताई क्षेत्र के ग्राम कोल्हिया मालेगांव निवासी आईटीबीपी के जवान बालाराम उईके को रविवार को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से गिरने पर उनका निधन हो गया था। वे लगभग 35 वर्ष के थे और वर्तमान में करेरा, जिला शिवपुरी में पदस्थ थे। रविवार को उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया, जहां परिजनों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। जैसे ही सेना के वाहन से पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।


गूंजे देशभक्ति के नारे

फोरलेन से लेकर ग्राम कोल्हिया तक अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। “शहीद जवान अमर रहे”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से आसमान गूंज उठा। बड़ी संख्या में युवा वर्ग मौजूद रहा और सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान पूरा माहौल भावुक और गमगीन रहा।


पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

जनपद सदस्य दिलीप निवारे ने बताया कि जैसे ही बालाराम उईके के निधन की खबर गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने कहा कि बालाराम मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ जवान थे, जिन पर पूरे गांव को गर्व था। ग्राम कोल्हिया में रविवार का दिन शोक और श्रद्धांजलि के नाम रहा, जहां हर आंख नम थी और हर दिल अपने वीर सपूत को याद कर रहा था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

FASTag: 1 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा पर बंद हो सकता है नकद भुगतान

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का बड़ा कदम, FASTag और UPI से ही...

Alert: भारत में मौसम का बदला मिजाज: दक्षिण में भारी बारिश, उत्तर में बढ़ेगी गर्मी

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अलर्ट, फरवरी के अंत में असामान्य तापमान...

Arrested: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

थाना कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, ₹5 हजार का इनामी आरोपी बांद्रा से...

Press talk: गरीब, युवा, महिला और किसानों के सशक्तिकरण पर केंद्रित है बजट:खंडेलवाल

पत्रकारवार्ता में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Press talk: बैतूल :वर्ष 2026-27 के...