Sunday , 22 February 2026
Home Uncategorized Inspection: आयुक्त नगरीय प्रशासन ने बैतूल में ट्रेचिंग ग्राउंड का किया निरीक्षण
Uncategorized

Inspection: आयुक्त नगरीय प्रशासन ने बैतूल में ट्रेचिंग ग्राउंड का किया निरीक्षण

आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री भोंडवे ने

रहवासियों से की चर्चा, 15 दिन में कचरा हटाने और स्थाई समाधान के दिए निर्देश

विधायक श्री खंडेलवाल की शिकायत पर आयुक्त नगरीय प्रशासन ने ट्रेचिंग ग्रांउड की निरीक्षण कर की जांच

Inspection: बैतूल. विधायक बैतूल हेमन्त खंडेलवाल की शिकायत पर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री संकेत भोंडवे ने शनिवार को बैतूल के गोठाना क्षेत्र स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ट्रेचिंग ग्राउंड की शिकायत की जांच की और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे के संकलन एवं पुनर्चक्रण से संबंधित निर्धारित योजना के क्रियान्वयन की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी का निरीक्षण करते हुए स्थानीय रहवासियों से आत्मीय चर्चा भी की। रहवासियों द्वारा बदबू की समस्या बताने पर आयुक्त श्री भोंडवे ने नगरपालिका को ट्रेचिंग ग्राउंड में बायो-ट्रीटमेंट कराने के निर्देश दिए, ताकि तात्कालिक रूप से दुर्गंध की समस्या का समाधान हो सके। स्थानीय लोगों ने वायु प्रदूषण, आवारा कुत्तों की समस्या तथा अन्य परेशानियों से भी अवगत कराया, जिस पर आयुक्त ने उचित निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ट्रेचिंग ग्राउंड से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही

निरीक्षण के बाद कलेक्टर निवास पर विधायक श्री खंडेलवाल ने आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री भोंडवे के साथ ट्रेचिंग ग्राउंड के सम्बन्ध में चर्चा की। आयुक्त श्री भोंडवे ने कहा कि शिकायतों पर कॉन्ट्रैक्टर ओर अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने विधायक श्री खंडेलवाल के स्थानीय रहवासियों की समस्या पर आश्वस्त किया कि 3 से 4 दिन में ट्रेचिंग ग्रांउड से दुर्गन्ध की समस्या का समाधान करने और 15 दिन के अंदर कचरा हटाने के निर्देश दिए गए हैं। आवारा कुत्तों और मवेशियों पर भी अंकुश लगाया जाएगा। वहीं भविष्य में इस प्रकार की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए स्थाई समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, आयुक्त नगरीय प्रशासन ,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अक्षत जैन तथा नगरपालिका के अधिकारी उपस्थित रहे।
     

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

FASTag: 1 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा पर बंद हो सकता है नकद भुगतान

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का बड़ा कदम, FASTag और UPI से ही...

Alert: भारत में मौसम का बदला मिजाज: दक्षिण में भारी बारिश, उत्तर में बढ़ेगी गर्मी

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अलर्ट, फरवरी के अंत में असामान्य तापमान...

Arrested: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

थाना कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, ₹5 हजार का इनामी आरोपी बांद्रा से...

Press talk: गरीब, युवा, महिला और किसानों के सशक्तिकरण पर केंद्रित है बजट:खंडेलवाल

पत्रकारवार्ता में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Press talk: बैतूल :वर्ष 2026-27 के...