Saturday , 11 April 2026
Home Uncategorized Massive fire: रेत से भरे डम्पर में भीषण आग: बीच सड़क पर जलकर खाक हुई गाड़ी
Uncategorized

Massive fire: रेत से भरे डम्पर में भीषण आग: बीच सड़क पर जलकर खाक हुई गाड़ी

रेत से भरे डम्पर में भीषण आग:

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

Massive fire: चोपना: बैतूल जिले में सोमवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। चोपना थाना क्षेत्र के ग्राम हीरापुर और टेमरु के बीच रात करीब 9 बजे रेत से भरे एक डम्पर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन बीच सड़क पर ही जलने लगा। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, डम्पर चोपना क्षेत्र से रेत भरकर जा रहा था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी। आग लगते ही डम्पर के ड्राइवर और कंडक्टर ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।


डायल 112 और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही चोपना पुलिस सक्रिय हो गई। डायल 112 में तैनात हेड कांस्टेबल बसंत मर्सकोले, आरक्षक विवेक यादव और ड्राइवर नवीन राठौड़ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक डम्पर का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो चुका था।


महाराष्ट्र की बताई जा रही गाड़ी

थाना प्रभारी रवि शाक्य ने बताया कि डम्पर अमरावती, महाराष्ट्र का है। ड्राइवर और कंडक्टर दोनों सुरक्षित हैं। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...