Fire: खेड़ी सांवलीगढ। विकासखंड भैंसदेही की ग्राम पंचायत केरपानी के ताप्ती नदी किनारे बसे गांव ठेसका में कलीराम पवार के मकान में बीती रात अचानक आग लग गई जिससे मकान में रखी कृषि उपयोगी सामग्री आग में जलकर खाक हो गई। इसमे 10 बोरी यूरिया खाद, 1000 फिट केवल वायर जिसका मूल्य 70 हजार रुपए, तिरपाल, पशु चारा, कीट नाशक दवाइयां सहित मोटर स्टार्टर आदि अन्य सामग्री आग में जलकर राख हो गई। घटना की सूचना दमकल को दी गई लेकिन वह नहीं पहुंची।
झल्लार थाना से 112 वाहन समय पर आने से उन्होंने आग
बुझाने में मदद की और ग्रामीणों ने स्वयं ही साधनों से आग बुझाई। किसान कलीराम पवार ने उचित मुआवजे की मांग की है। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।
Leave a comment