Friday , 27 February 2026
Home Uncategorized Controversy: मध्य प्रदेश सरकारी कैलेंडर में ‘इम्पाला’ की तस्वीर पर विवाद
Uncategorized

Controversy: मध्य प्रदेश सरकारी कैलेंडर में ‘इम्पाला’ की तस्वीर पर विवाद

मध्य प्रदेश सरकारी कैलेंडर में ‘

दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल, सरकार पर लापरवाही का आरोप; सत्ता-पक्ष ने कहा—नकारात्मक राजनीति

Controversy: मध्य प्रदेश सरकार की शासकीय डायरी के बाद अब सरकारी कैलेंडर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राज्य सरकार द्वारा प्रकाशित कैलेंडर पर छपी एक हिरण की तस्वीर पर सवाल उठाते हुए इसे बड़ी त्रुटि बताया है।

दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर कैलेंडर की तस्वीर साझा करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित कर लिखा कि जिस हिरण का चित्र लगाया गया है, वह न तो मध्य प्रदेश में पाया जाता है और न ही भारत में। उन्होंने दावा किया कि यह ‘इम्पाला’ (Impala) है, जो अफ्रीकी महाद्वीप में पाया जाने वाला वन्यजीव है। उन्होंने कहा कि शासकीय प्रकाशनों में चित्रों का चयन सोच-समझकर किया जाना चाहिए।


सियासत गरमाने के आसार

पूर्व सीएम के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। विपक्ष इसे सरकार की कार्यप्रणाली में लापरवाही से जोड़कर देख रहा है। हालांकि, इस मामले में राज्य सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अब यह देखना होगा कि सरकार इस विवाद पर क्या स्पष्टीकरण देती है और भविष्य में शासकीय प्रकाशनों में चित्र चयन की प्रक्रिया में कोई बदलाव किया जाता है या नहीं।


“यह बड़ी त्रुटि है” – जयवर्धन सिंह

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने भी इस मुद्दे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश देश में वन्यजीव संपदा के लिए अग्रणी राज्यों में गिना जाता है। इतनी समृद्ध जैव विविधता होने के बावजूद यदि अफ्रीका में पाए जाने वाले जीव की तस्वीर प्रकाशित हो गई है, तो यह गंभीर चूक है। उन्होंने इसे वाइल्ड लाइफ से जुड़े अधिकारियों की जिम्मेदारी बताया और कहा कि इससे यह स्पष्ट होता है कि अधिकारी जमीनी हकीकत से कितने दूर हैं।


कांग्रेस विधायकों की प्रतिक्रिया

कांग्रेस विधायक भंवर सिंह शेखावत ने प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि अधिकारी यह तक नहीं देख पा रहे कि शासकीय साहित्य में क्या प्रकाशित हो रहा है और उस पर कितना खर्च किया जा रहा है। उन्होंने इसे अराजक कार्यशैली करार दिया।

वहीं कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई ने इसे हास्यपद बताते हुए कहा कि भारत में शेर, चीता और अनेक वन्यप्राणी मौजूद हैं, जिनकी तस्वीरें लगाई जा सकती थीं। इसके बावजूद विदेशी वन्यजीव की तस्वीर का उपयोग समझ से परे है।


“कांग्रेस करती है नकारात्मक राजनीति” – विश्वास सारंग

कैलेंडर पर छपी तस्वीर को लेकर किए गए ट्वीट पर सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस केवल नकारात्मक राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे विवाद खड़े किए जा रहे हैं।


क्या कहता है वन्यजीव संदर्भ?

गौरतलब है कि ‘इम्पाला’ अफ्रीका के सवाना क्षेत्रों में पाया जाने वाला मृग है, जबकि मध्य प्रदेश अपने टाइगर रिजर्व, अभयारण्यों और समृद्ध वन्यजीव विविधता के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे में यदि सचमुच अफ्रीकी प्रजाति की तस्वीर प्रकाशित हुई है, तो यह तथ्यात्मक त्रुटि मानी जा सकती है।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Rape: पिता ने नाबालिग पुत्री से किया दुष्कर्म

बेटी को बचाने माँ ने किया डायल 112 को फोन Rape: बैतूल।...

Arrested: प्रेम जाल में फंसाकर हड़पे 5 तोले सोने के जेवर

पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1 फरार Arrested: बैतूल। एक...

Commotion: सिंहस्थ क्षेत्र में बुलडोजर एक्शन के बाद मचा हड़कंप

175 अवैध स्ट्रक्चर पर लटकी कार्रवाई, नोटिस जारी—अब अगला कदम प्रशासन के...

Traffic jam: कृषि उपज मंडी के पास फिर लगा भारी जाम

Traffic jam: बैतूल। बैतूल स्थित बडोरा क्षेत्र की कृषि उपज मंडी के...