Friday , 27 February 2026
Home Uncategorized Full flight: द्रौपदी मुर्मू ने ‘प्रचंड’ में भरी उड़ान
Uncategorized

Full flight: द्रौपदी मुर्मू ने ‘प्रचंड’ में भरी उड़ान

द्रौपदी मुर्मू ने ‘प्रचंड’

जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन से स्वदेशी LCH में को-पायलट बनीं, ‘वायु शक्ति-2026’ में भी रहेंगी मौजूद

Full flight: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राजस्थान के जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) ‘प्रचंड’ में ऐतिहासिक उड़ान भरी। वे ‘प्रचंड’ हेलिकॉप्टर में बतौर को-पायलट उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बन गई हैं।

उड़ान के दौरान राष्ट्रपति ने हेलिकॉप्टर के कॉकपिट से सैल्यूट किया। इससे पहले वे लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI और Dassault Rafale में उड़ान भरने वाली भी पहली राष्ट्रपति रह चुकी हैं।


सुबह 9:15 बजे पहुंचीं एयरफोर्स स्टेशन

राष्ट्रपति मुर्मू सुबह करीब 9:15 बजे जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पहुंचीं। वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें LCH ‘प्रचंड’ की तकनीकी विशेषताओं और ऑपरेशनल क्षमताओं की जानकारी दी। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर के कॉकपिट में बैठीं और करीब 10:15 बजे ग्रुप कैप्टन एन.एस. बहुआ के साथ उड़ान भरी।

करीब 25 मिनट की उड़ान के दौरान उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों और पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज का हवाई जायजा लिया।


सोनार किले के ऊपर से देश को संदेश

उड़ान के दौरान राष्ट्रपति ने जैसलमेर के प्रसिद्ध जैसलमेर किला (सोनार दुर्ग) के ऊपर से रेडियो संदेश के माध्यम से देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा—

“मैं आज प्रचंड हेलिकॉप्टर में उड़ान भर रही हूं। प्रचंड हेलिकॉप्टर आत्मनिर्भरता का प्रबल प्रतीक है। मैं इस समय जैसलमेर के प्रसिद्ध किले के ऊपर से उड़ान भर रही हूं। मैं देश के वीर सैनिकों को गर्व के साथ धन्यवाद देती हूं। मेरा सभी को प्यार भरा नमस्कार। जय हिंद, जय भारत।”

राष्ट्रपति ने ‘प्रचंड’ को देश की रक्षा क्षमता और आत्मनिर्भर भारत अभियान का मजबूत प्रतीक बताया।


‘वायु शक्ति-2026’ में होंगी शामिल

जैसलमेर के पास पाकिस्तान सीमा के निकट स्थित पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में शुक्रवार शाम भारतीय वायुसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास वायु शक्ति-2026 आयोजित होगा। इस भव्य अभ्यास में सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद रहेंगी। युद्धाभ्यास के दौरान वायुसेना अपनी अत्याधुनिक लड़ाकू क्षमताओं और हथियार प्रणालियों का प्रदर्शन करेगी। राष्ट्रपति की यह उड़ान न केवल ऐतिहासिक मानी जा रही है, बल्कि इसे देश की सैन्य आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में भी देखा जा रहा है।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Rape: पिता ने नाबालिग पुत्री से किया दुष्कर्म

बेटी को बचाने माँ ने किया डायल 112 को फोन Rape: बैतूल।...

Arrested: प्रेम जाल में फंसाकर हड़पे 5 तोले सोने के जेवर

पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1 फरार Arrested: बैतूल। एक...

Commotion: सिंहस्थ क्षेत्र में बुलडोजर एक्शन के बाद मचा हड़कंप

175 अवैध स्ट्रक्चर पर लटकी कार्रवाई, नोटिस जारी—अब अगला कदम प्रशासन के...

Traffic jam: कृषि उपज मंडी के पास फिर लगा भारी जाम

Traffic jam: बैतूल। बैतूल स्थित बडोरा क्षेत्र की कृषि उपज मंडी के...