बेटी को बचाने माँ ने किया डायल 112 को फोन
Rape: बैतूल। एक कलयुगी पिता ने अपनी बेटी के साथ मुंह काला कर लिया। बेटी को बचाने के लिए माँ ने डायल 112 को फोन किया जिसके बाद पुलिस ने बेटी को चुंगल से बचाया। आरोपी पिता कई दिनों से नाबालिग को अपना शिकार बना रहा था। वह बार-बार जान से मारने की धमकी देकर उक्त कृत्य करता था।
पुलिस ने बताया कि कल डायल 112 पर नाबालिक बालिका की मां द्वारा सूचना दी गई कि उसके पति द्वारा उसकी 10 वर्षीय बेटी को कमरे में बंद कर गलत काम किया जा रहा है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए डायल 112 पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और कमरे को खुलवाकर पीडि़ता को कलयुगी पिता से मुक्त कराया और आरोपी को मुलताई थाना लेकर आए। डायल 112 के साथ ही नाबालिग बालिका अपनी माता के साथ थाना मुलताई उपस्थित हुई और रिपोर्ट दर्ज कराई।
नाबालिग ने बताई आपबीती
नाबालिग बालिका ने बताया कि उसके पिता द्वारा जब जब उसकी मां घर में नहीं होती थी तब तब लंबे समय से उसके साथ अनुचित कृत्य किए जा रहा है, तथा विरोध करने पर डराया-धमकाया जाता था। नाबालिका द्वारा पूर्व में अपनी मां से पिता के द्वारा की गई अनुचित कृत्य की जानकारी देने पर आरोपी द्वारा उसकी मां को भी कई बार मारा पीटा गया एवं धमकाया गया। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी पिता उसे जबरदस्ती कर रहा था तभी उसकी माँ आ गई जिसे उसने पूरी बात बताई। माँ ने बेटी को बचाने तत्काल डायल 112 को फोन किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लिया। फरियादिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 65(2), 64(2)(द्घ), 64(2)(द्व), 351(3) भारतीय न्याय संहिता एवं 5(रु)/6, 5(रू)/6, 5(हृ)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
Leave a comment