Wednesday , 15 April 2026
Home Uncategorized Suicide: जिला जेल बैतूल में महिला कैदी का आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर
Uncategorized

Suicide: जिला जेल बैतूल में महिला कैदी का आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर

जिला जेल बैतूल में महिला

चूड़ियों के टुकड़े निगलने से बिगड़ी तबीयत, आईसीयू से भोपाल रेफर करने की तैयारी

Suicide: : बैतूल जिले की जिला जेल में बंद एक महिला कैदी द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। महिला ने अपने हाथ में पहनी चूड़ियों को तोड़कर उनके टुकड़े खा लिए, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार पूनम पति राजू उइके (उम्र करीब 35 वर्ष), निवासी ग्राम घोघरी, शनिवार सुबह लगभग 10:30 बजे जेल परिसर में थी। इसी दौरान उसने चूड़ियों को तोड़कर उनके टुकड़े निगल लिए। महिला की हालत बिगड़ते देख जेल कर्मचारियों ने तत्काल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल बैतूल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर बताई।

हत्या के मामले में है बंद

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पूनम अपने पति की हत्या के मामले में आरोपी है और 17 दिसंबर 2025 से जेल में बंद है। घटना के बाद जेल प्रशासन ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पेट में पहुंचे कांच के टुकड़े, हालत नाजुक

डॉक्टरों के अनुसार चूड़ियों के कांच के टुकड़े पेट में पहुंचने से महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल उसे जिला अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है और बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर करने की तैयारी की जा रही है। महिला की स्थिति पर लगातार चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद जेल की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। जेल प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन मामले की विस्तृत जांच में जुटे हैं।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...