Sunday , 1 March 2026
Home Uncategorized Breaker: टंडन को पार्षद करते फोन, तुरंत लगते हैं ब्रेकर
Uncategorized

Breaker: टंडन को पार्षद करते फोन, तुरंत लगते हैं ब्रेकर

टंडन को पार्षद करते फोन, तुरंत

नपा में अध्यक्ष ना सीएमओ की जरूरत पार्षद देते आदेश

भाग-3
Breaker:
बैतूल। 2022 में हुए नगरीय निकायों के चुनाव के बाद जिले की अधिकांश निकायों में भाजपा के उम्मीदवार चुनाव जीतकर काबिज हुए थे। इनमें बैतूल नगर पालिका परिषद भी शामिल है। ऐसा माना जा रहा है कि पूरे जिले में जिला मुख्यालय की इस नगर पालिका के हाल बेहाल हैं क्योंकि किसी भी काम के लिए ना तो मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ)के आदेश की जरूरत पड़ रही है और ना ही निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष की। लोगों का मानना है कि पिछले 40-50 वर्षों में नगर पालिका के कार्यों में नियमों की ऐसी धज्जियां उड़ते हुए किसी ने नहीं देखी। शहर के विभिन्न वार्डों में प्लास्टिक के ब्रेकर लगाए जा रहे हैं जिनकी जानकारी स्वयं नगर पालिका के पास नहीं है। तत्कालीन सीएमओ सतीष मटसेनिया से कुछ दिनों पहले बैतूलवाणी ने पूछा था तब उन्होंने स्पष्ट कहा था कि जब भी हम ब्रेकर लगवाएंगे तब डामर या सीसी वाले लगवाएंगे।


टंडन को करते फोन, लग जाते ब्रेकर


नगर पालिका की प्रशासनिक स्थिति के ये हाल हैं कि शहर में नगर पालिका की सड़कों पर एक ही मार्ग पर पास-पास प्लास्टिक के स्पीड ब्रेकर लग जा रहे हैं जिसके लिए ना तो परिषद का कोई आदेश हैं और ना ही शासन की यातायात समिति की अनुमति है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार टंडन ऐसे प्लास्टिक के स्पीड ब्रेकर का निर्माण करते हैं और उन्हें नगर पालिका के भाजपाई पार्षद फोन करके सीधे आदेश देते हैं कि वार्ड में कहां-कहां स्पीड ब्रेकर लगाना है। तत्काल टंडन अपने मजदूर लेकर उस स्थान पर स्पीड ब्रेकर ठोंककर आ जाते हैं।


टैगोर वार्ड में लग गए कई जगह ब्रेकर


गंज क्षेत्र में हाऊसिंग बोर्ड से लगकर गांधी नगर तक टैगोर वार्ड का कार्यक्षेत्र आता है। यहां के भाजपा पार्षद पूर्व विधायक अलकेश आर्य के कट्टर समर्थक नितेश उर्फ पिंटू परिहार हैं। इनके द्वारा टंडन को आदेश देकर गांधी नगर में एक ही मार्ग पर 10-10 मीटर की दूरी पर कई स्पीड ब्रेकर लगवा दिए हैं। इसी तरह भाजपा नेता राजेश आहूजा के निवास के मार्ग पर हाऊसिंग बोर्ड क्षेत्र में इतनी ही दूरियों पर चार स्थान पर स्पीड ब्रेकर ठोंक दिए गए हैं। बैतूलवाणी ने जब नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों और इंजीनियरों से पूछा तो उन्होंने इस कार्य से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि ना तो अधिकारियों ने और ना ही परिषद ने इस तरह का कोई आदेश जारी किया है।


इनका कहना…
प्लास्टिक ब्रेकर लगने की कोई जानकारी नहीं है और ना ही नगरपालिका ने ऐसे कोई ब्रेकर बुलवाए हैं।
नीरज धुर्वे,
सहायक यंत्री, नपा बैतूल

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Strike: मध्य प्रदेश में बस हड़ताल टली

नई परिवहन नीति पर विवाद के बाद दो राजपत्र रद्द, 2 मार्च...

Update: 1 मार्च से बदल गए नियम: LPG, ATF, UPI, सिम और रेलवे में बड़े अपडेट

आम आदमी की जेब पर असर, डिजिटल लेनदेन और यात्रा नियमों में...

GST: मप्र में जीएसटी कलेक्शन 0.75% घटा, स्लैब बदलाव को बताया कारण

437 कारोबारियों पर कार्रवाई, 400.92 करोड़ की टैक्स चोरी उजागर GST: मध्य...

Recruitment: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की 1510 पदों पर भर्ती

फॉरेस्ट गार्ड, जेल प्रहरी और असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के लिए आवेदन शुरू...