Sunday , 1 March 2026
Home Uncategorized Strike: मध्य प्रदेश में बस हड़ताल टली
Uncategorized

Strike: मध्य प्रदेश में बस हड़ताल टली

मध्य प्रदेश में बस

नई परिवहन नीति पर विवाद के बाद दो राजपत्र रद्द, 2 मार्च की हड़ताल वापस

Strike: मध्य प्रदेश में 2 मार्च से प्रस्तावित बस हड़ताल टल गई है। देर रात मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ हुई बैठक के बाद बस ऑपरेटर संगठनों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी।


नई परिवहन नीति और राजपत्रों पर था विवाद

मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन और प्राइम रूट बस ओनर्स एसोसिएशन ने दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में जारी दो राजपत्रों तथा नई परिवहन नीति पर आपत्ति जताई थी।
उनकी मांग थी कि इन राजपत्रों को निरस्त कर नई नीति पर पुनर्विचार किया जाए।


मुख्यमंत्री ने दिए समाधान के निर्देश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिवहन सचिव मनीष सिंह को बस मालिक संगठनों से तत्काल चर्चा कर समाधान निकालने के निर्देश दिए।

  • 28 फरवरी को भोपाल के रंजीत रेवेन्यू होटल में पहली बैठक हुई।
  • रात 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पर मुख्य बैठक आयोजित की गई।
  • प्रदेश के 56 जिलों से आए प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए।

बैठक में सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने 24 दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 के दोनों विवादित राजपत्रों को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का निर्णय लिया। साथ ही नई परिवहन नीति पर आगे विचार के लिए एक कमेटी गठित करने के निर्देश भी दिए।


बैतूल समेत प्रदेश में बस संचालन सामान्य

बैतूल जिला बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी पहले ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया था।
राजपत्र रद्द होने के बाद दोनों संगठनों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और 2 मार्च की प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली। अब प्रदेशभर में बसों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Breaker: टंडन को पार्षद करते फोन, तुरंत लगते हैं ब्रेकर

नपा में अध्यक्ष ना सीएमओ की जरूरत पार्षद देते आदेश भाग-3Breaker: बैतूल।...

Update: 1 मार्च से बदल गए नियम: LPG, ATF, UPI, सिम और रेलवे में बड़े अपडेट

आम आदमी की जेब पर असर, डिजिटल लेनदेन और यात्रा नियमों में...

GST: मप्र में जीएसटी कलेक्शन 0.75% घटा, स्लैब बदलाव को बताया कारण

437 कारोबारियों पर कार्रवाई, 400.92 करोड़ की टैक्स चोरी उजागर GST: मध्य...

Recruitment: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की 1510 पदों पर भर्ती

फॉरेस्ट गार्ड, जेल प्रहरी और असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के लिए आवेदन शुरू...