Wednesday , 15 April 2026
Home Uncategorized Gift: होली पर सरकारी कर्मचारियों को तोहफा
Uncategorized

Gift: होली पर सरकारी कर्मचारियों को तोहफा

होली पर सरकारी

3% डीए वृद्धि का ऐलान, महंगाई भत्ता बढ़कर 58% हुआ

Gift: भोपाल। डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए राज्य के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी सौगात की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़कर अब 58 प्रतिशत हो जाएगा।


अप्रैल 2026 से मिलेगा बढ़ा हुआ डीए

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के कर्मचारियों को भारत सरकार के समान अप्रैल 2026 (पेड इन मई 2026) के वेतन में 58 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाएगा। साथ ही, जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक की एरियर राशि का भुगतान मई 2026 से प्रारंभ कर 6 समान किश्तों में किया जाएगा।


पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य के सभी पेंशनधारियों को भी जनवरी 2026 (पेड इन फरवरी 2026) से 58 प्रतिशत महंगाई राहत का लाभ दिया जाएगा। इससे लाखों पेंशनर्स को सीधा आर्थिक फायदा मिलेगा।


किसान कल्याण वर्ष और कृषि कैबिनेट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार किसानों सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि ‘किसान कल्याण वर्ष’ के अंतर्गत पहली कृषि कैबिनेट की बैठक बड़वानी जिले में आयोजित की गई।


होली पर एकजुटता का संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि होली परस्पर प्रेम और सौहार्द बढ़ाने का पर्व है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे हर्ष और उल्लास के साथ होली मनाएं तथा राज्य की प्रगति और विकास के लिए मिल-जुलकर कार्य करें।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...