बेलदार मोहल्ले में दबिश, साढ़े तीन लीटर शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
Action: मुलताई। नगर के शास्त्री वार्ड स्थित बेलदार मोहल्ले में पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेच रहे एक युवक को पकड़ लिया। आरोपी के पास से करीब साढ़े तीन लीटर अवैध शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 8 हजार 750 रुपये बताई जा रही है।
थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि रविवार रात करीब 8:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि बेलदार मोहल्ले में एक युवक अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी।
पुलिस को देखते ही आरोपी युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान हरीश सतभैये (26) निवासी बेलदार मोहल्ला के रूप में हुई है। उसके पास से साढ़े तीन लीटर अवैध शराब जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। थाना प्रभारी परिहार ने बताया कि बेलदार मोहल्ले में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की शिकायत मिल रही थी। पवित्र नगरी में शराब की बिक्री प्रतिबंधित है, इसलिए जहां भी अवैध रूप से शराब बेचते हुए कोई पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Leave a comment