आए दिन माँ के साथ करते रहता था विवाद
Murder:बैतूल। कलयुगी पुत्र ने अपनी ही माँ का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी. दूर पुलिस थाना सांईखेड़ा की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अक्सर माँ से करता था विवाद
एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि गेंदीबाई वाघमारे (48) अपने पत्र लखन वाघमारे के साथ ग्राम सांईखेड़ा में रहती थी। 2 मार्च को महिला की मौत होने पर पुलिस ने विवेचना के दौरान साक्षियों रूपसिंह सिसोदिया, सुहागाबाई सिसोदिया, उमाबाई सिसोदिया, उर्मिला सिसोदिया एवं संगीताबाई अतुलकर के कथन लिए गए। जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतिका गेंदीबाई बाघमारे का पुत्र लखन बाघमारे आरोपी स्वभाव विवादित व्यक्ति है और वह अक्सर घर में झगड़ा-विवाद करता था।
मर्ग विवेचना में सामने आया तथ्य
एसपी ने बताया कि 02 मार्च की रात्रि में भी आरोपी लखन बाघमारे का अपनी मां के साथ विवाद हुआ, जिसकी आवाजें पड़ोसियों ने भी सुनीं। जांच के दौरान प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृत्यु का कारण गला दबाने से कंठिका अस्थि में फ्रैक्चर होना बताया गया, जिससे स्पष्ट हुआ कि मृतिका की मृत्यु गला दबाने से हुई है। संपूर्ण मर्ग जांच, मर्ग इंटिमेशन, देहाती मर्ग नालसी, शव पंचनामा, पीएम रिपोर्ट एवं साक्षियों के कथनों के आधार पर आरोपी लखन बाघमारे के विरुद्ध अपराध क्रमांक 30/26 धारा 103(1) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे साईंखेड़ा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
निरीक्षक राजन उईके, उप निरीक्षक पूनम चंद साहू, प्रधान आरक्षक 485 रामानंद धुर्वे, प्रधान आरक्षक 47 राजकुमार, प्रधान आरक्षक 529 दिलीप झड़बड़े, प्रधान आरक्षक 425 देवेंद्र ठाकुर, आरक्षक 62 विकास जैन, आरक्षक 603 विनोद साहू, आरक्षक 438 अमित टीकम, आरक्षक 454 संतराम, आरक्षक बबलू धुर्वे, प्रधान आरक्षक चालक 282 रविंद्र नागले, सैनिक 233 मुंशीलाल सिरसाम की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन ने जिले में पारिवारिक विवादों के कारण होने वाली गंभीर घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए आम नागरिकों से अपील की है कि घरेलू एवं पारिवारिक विवादों को आपसी संवाद, सामाजिक सहयोग अथवा पुलिस की सहायता से शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, विवाद या संकट की स्थिति में तुरंत डायल 112 अथवा निकटतम पुलिस थाना को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता एवं कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Leave a comment