Saturday , 7 March 2026
Home Uncategorized Big turnaround: बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर! राज्यसभा पहुंचे नीतीश कुमार, बेटे निशांत की JDU में एंट्री आज
Uncategorized

Big turnaround: बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर! राज्यसभा पहुंचे नीतीश कुमार, बेटे निशांत की JDU में एंट्री आज

बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर!

सीएम पद को लेकर बढ़ी हलचल, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की भी उठी मांग

Big turnaround: पटना। Bihar की राजनीति में होली के बीच बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने Rajya Sabha के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं उनके बेटे Nishant Kumar 8 मार्च को आधिकारिक रूप से Janata Dal (United) में शामिल होने जा रहे हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। हालांकि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की स्थिति में मुख्यमंत्री पद खाली हो जाएगा, जिससे अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। फिलहाल इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग

इस बीच जेडीयू के कुछ नेताओं ने निशांत कुमार को सीधे मुख्यमंत्री बनाने की मांग भी उठाई है। जेडीयू विधायक Ajit Kumar ने कहा कि निशांत कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। वहीं बिहार सरकार के मंत्री Jama Khan ने भी बयान देते हुए कहा कि उन्होंने मांग की है कि निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में आएं और नेतृत्व करें।

पार्टी में शामिल होने से पहले ही सक्रिय हुए निशांत

Nishant Kumar पार्टी में शामिल होने से पहले ही राजनीतिक रूप से सक्रिय नजर आ रहे हैं। शनिवार सुबह उन्होंने जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष Sanjay Jha के आवास पर 29 विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक में वरिष्ठ नेता Shravan Kumar और Vijay Kumar Chaudhary भी मौजूद रहे।

सीएम पद की रेस में कई नाम

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की स्थिति में बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए कई नाम चर्चा में हैं। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पद के लिए Samrat Choudhary, Dilip Jaiswal, केंद्रीय मंत्री Nityanand Rai और विधायक Sanjeev Chaurasia के नाम सामने आ रहे हैं।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Breaker: अवैध स्पीड ब्रेकर पर नगर पालिका मौन

समाजसेवी करेंगे ब्रेकर उखाड़ने का काम भाग-6Breaker: बैतूल। शहर में ठेकेदार और...

Car seized: सात मवेशियों से भरी जायलो कार जब्त

पुलिस को देखकर फरार हो गया वाहन चालक Car seized: खेड़ीसावलीगढ़। शनिवार...

Political discussion: दिग्विजय सिंह का राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल में खत्म, रिटायरमेंट पोस्ट से बढ़ी सियासी चर्चा

सोशल मीडिया पर ‘रिटायरमेंट प्लान’ का वीडियो शेयर कर दिया संकेत, आगे...

Strict message: प्रदर्शन नहीं तो मैदान से बाहर: कलेक्टरों को सीएम मोहन यादव का सख्त संदेश

मंत्रालय में समीक्षा बैठक के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कलेक्टरों से संवाद,...