मंत्रालय में समीक्षा बैठक के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कलेक्टरों से संवाद, समय पालन और काम में लापरवाही पर सख्ती के संकेत
Strict message: भोपाल। Madhya Pradesh में संभावित बड़ी प्रशासनिक सर्जरी से पहले मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने कलेक्टरों को सख्त संदेश दिया है। उन्होंने साफ कहा कि जो अधिकारी बेहतर प्रदर्शन और परिणाम देंगे, उन्हें ही मैदान में रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को Vallabh Bhawan (Mantralaya) में अपर मुख्य सचिव (ACS) और प्रमुख सचिव (PS) के साथ विभागों की समीक्षा बैठक की। इसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टरों से संवाद किया।
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हाल ही में जिस तरह मंत्रालय में दफ्तरों का औचक निरीक्षण कराया गया, उसी तरह जिलों में भी निरीक्षण की व्यवस्था लागू की जाए। यदि कहीं समय का पालन नहीं हो रहा है या काम में लापरवाही पाई जाती है तो 5 दिन की जगह 6 दिवसीय कार्य व्यवस्था लागू की जाएगी।
इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा
खाड़ी देशों में फंसे लोगों की मदद
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिलों के जो नागरिक खाड़ी देशों में फंसे हैं, उनकी मदद के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास करे और समन्वय बनाकर उन्हें राहत पहुंचाई जाए।
वीसी सेटअप जल्द पूरा करें
उन्होंने Pandhurna, Alirajpur, Chhindwara, Bhopal और Balaghat में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेटअप का काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
विजन डॉक्यूमेंट समय पर पूरा करें
सीएम ने कहा कि जिन जिलों के विजन डॉक्यूमेंट अभी अधूरे हैं, उन्हें तय समयसीमा में पूरा किया जाए ताकि विकास योजनाओं को गति मिल सके।
कृषक कल्याण वर्ष पर विशेष जोर
राज्य सरकार द्वारा घोषित Krishak Kalyan Varsh के तहत जिलों में लगने वाले पारंपरिक मेलों में कृषि और पशुपालन में नवाचार करने वाले किसानों की प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिला स्तर पर होम स्टे को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया।
साभार…
Leave a comment