Friday , 1 May 2026
Home Uncategorized Rising Heat: मार्च के दूसरे सप्ताह में ही बढ़ी गर्मी, कई शहरों में पारा 39 डिग्री के करीब
Uncategorized

Rising Heat: मार्च के दूसरे सप्ताह में ही बढ़ी गर्मी, कई शहरों में पारा 39 डिग्री के करीब

मार्च के दूसरे सप्ताह में ही बढ़ी गर्मी, कई

ग्वालियर-चंबल में तापमान सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा, 15 मार्च के बाद और बढ़ सकती है गर्मी

Rising Heat:भोपाल। मध्य प्रदेश में मार्च के दूसरे सप्ताह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और दिन के समय तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी है। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में तापमान सामान्य से करीब 6 डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। राजधानी भोपाल समेत इंदौर और उज्जैन में भी गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। अनुमान है कि 15 मार्च के बाद प्रदेश में गर्मी और ज्यादा तेज हो जाएगी।

धार में सबसे ज्यादा तापमान

मंगलवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान धार में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सागर में 38.9 डिग्री, रतलाम और नर्मदापुरम में 38.8 डिग्री, खजुराहो (छतरपुर) में 38.3 डिग्री, गुना में 38.1 डिग्री और दमोह व टीकमगढ़ में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण दोपहर के समय सड़कों पर कम आवाजाही देखी जा रही है और लोग तेज धूप से बचने के लिए घरों में ही रहने को मजबूर हैं। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और बादल या बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

साभार….

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...