Friday , 1 May 2026
Home Uncategorized Demand: एलपीजी संकट की आशंका से बढ़ी इंडक्शन स्टोव की मांग, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कई गुना बढ़ी बिक्री
Uncategorized

Demand: एलपीजी संकट की आशंका से बढ़ी इंडक्शन स्टोव की मांग, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कई गुना बढ़ी बिक्री

एलपीजी संकट की आशंका से बढ़ी

गैस सप्लाई को लेकर अनिश्चितता के बीच लोग तलाश रहे वैकल्पिक किचन विकल्प, कई मॉडल हुए आउट ऑफ स्टॉक

Demand: नई दिल्ली। मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव और गैस आपूर्ति को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच देश में एलपीजी संकट की आशंका ने उपभोक्ताओं के व्यवहार में बड़ा बदलाव ला दिया है। कई शहरों में गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर बढ़ती चिंता के कारण इंडक्शन कुकटॉप की मांग में अचानक तेज़ उछाल देखने को मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्विक कॉमर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन स्टोव की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ गई है। भारी मांग के कारण कई प्लेटफॉर्म पर कुछ ही घंटों में कई मॉडल आउट ऑफ स्टॉक हो गए।

क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी बढ़ी बिक्री

Blinkit, Swiggy के इंस्टामार्ट, और Zepto जैसे क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन कुकटॉप पर भारी छूट भी दी जा रही है। हालांकि मांग इतनी तेज़ रही कि अधिकांश मॉडल जल्द ही बिक गए और सीमित स्टॉक ही बचा है।

ई-कॉमर्स कंपनियों ने भी जताई मांग में उछाल

ई-कॉमर्स कंपनियों के आंकड़े भी मांग में तेज़ बढ़ोतरी की पुष्टि कर रहे हैं। Amazon के अनुसार पिछले 24 घंटों में इंडक्शन कुकटॉप की मांग सामान्य दिनों की तुलना में करीब 20 गुना बढ़ गई है। वहीं Flipkart ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों में इसकी बिक्री लगभग तीन गुना तक बढ़ी है। इसके अलावा ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म BigBasket ने भी बताया कि सोमवार से अब तक इंडक्शन कुकटॉप की बिक्री करीब पांच गुना तक बढ़ चुकी है। कंपनी ने बढ़ती मांग को देखते हुए अपने मासिक बिक्री अनुमान को तीन गुना तक बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है।

गैस संकट की आशंका से लोग खरीद रहे विकल्प

विशेषज्ञों का कहना है कि महानगरों में अधिकांश परिवार एलपीजी सिलेंडर पर निर्भर हैं। गैस की संभावित कमी की आशंका को देखते हुए लोग वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर इंडक्शन स्टोव खरीद रहे हैं। विश्लेषकों के अनुसार यदि एलपीजी आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बनी रहती है, तो आने वाले दिनों में इंडक्शन कुकटॉप जैसे वैकल्पिक किचन उपकरणों की मांग और अधिक बढ़ सकती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...