Friday , 13 March 2026
Home Uncategorized Worried: खाली सिलेंडर के सामने चूल्हे पर खाना पका रही महिला
Uncategorized

Worried: खाली सिलेंडर के सामने चूल्हे पर खाना पका रही महिला

खाली सिलेंडर के सामने चूल्हे पर खाना

गैस के संकट के चलते शहरी सहित ग्रामीण हो रहे परेशान

Worried: खेड़ीसावलीगढ़। एक घर में गैस सिलेंडर के सामने चूल्हा जलता नजर आया और एक महिला चूल्हे पर खाना बना रही है। दरअसल यह समस्या जिले में रसोई गैस के संकट के कारण सामने आई है और महिलाओं को अब फिर चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है।


उपभोक्ता हो रहे परेशान


ईरान और इजरायल के बीच चल रहे तनाव और अंतरराष्ट्रीय हालातों के असर के बीच अब ग्रामीण इलाकों में घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित होती नजर आ रही है। खेड़ीसावलीगढ़ क्षेत्र में गैस सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो गई है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


नहीं हो पा रही बुकिंग


ग्रामीण उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए शुरू किए गए नए सिस्टम ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। सिलेंडर डिलीवरी के लिए मिस्ड कॉल करने के बाद भी उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त नहीं हो रहा है, जिसके कारण बुकिंग प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही। कई उपभोक्ता घंटों इंतजार करने के बाद भी गैस बुक नहीं कर पा रहे हैं।


सर्वर हो रहा क्रैश


इधर गैस एजेंसी के कर्मचारियों का कहना है कि तकनीकी समस्या के कारण सर्वर बार-बार क्रैश हो रहा है। सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर रहा, जिससे बुकिंग और डिलीवरी दोनों प्रभावित हो रही हैं। लगातार आ रही तकनीकी दिक्कतों के कारण एजेंसी कर्मचारी भी उपभोक्ताओं को संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Homage: मंत्री सारंग और राजपूत ने सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि

खंडेलवाल परिवार से की मुलाकात Homage: बैतूल। आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं...

Major Decision: पारदी काण्ड में एमपी एमएल कोर्ट का बड़ा फैसला

पूर्व मंत्री, जिपं अध्यक्ष सहित 14 आरोपी हुए बरी Major Decision: मुलताई।...

Display: गैस सिलेंडर और ट्रैचिंग ग्राऊंड को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

सरकार से कीमत कम करने की मांग, निष्पक्ष जांच कराने सौंपा ज्ञापन...

Multibagger Stock: 5 साल में 1 लाख बना करीब 1 करोड़: लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी बना मल्टीबैगर स्टॉक

लगभग 10,800% का रिटर्न देकर निवेशकों को किया मालामाल, रिटेल निवेशकों की...