Saturday , 14 March 2026
Home Uncategorized Tributes: खण्डेलवाल निवास पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव
Uncategorized

Tributes: खण्डेलवाल निवास पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव

खण्डेलवाल निवास पहुंचे मुख्यमंत्री

सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Tributes: बैतूल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को हैलीकाप्टर से बैतूल पहुंचे। उनका हैलीकाप्टर पुलिस परेड मैदान पर उतरा। यहां से वह सीधे खण्डेलवाल निवास पहुंचे और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, उद्योगपति मुकेश खण्डेलवाल, वरद खण्डेलवाल, पल्लव खण्डेलवाल सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर दिवंगत सुरभि खण्डेलवाल के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, विधायकगण डॉ. योगेश पंडाग्रे, श्रीमती गंगाबाई उइके, चंद्रशेखर देशमुख, महेंद्र सिंह चौहान साहित स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, श्रीमती कृष्णा गौर, मछुवा कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नारायण सिंह पंवार, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग मंत्री एदल सिंह कंसाना, जनजातीय कार्य विभाग मंत्री कुंवर विजय शाह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ अजय जामवाल, भोपाल की महापौर मालती राय, सांसद आलोक शर्मा भी आज श्री खण्डेलवाल निवास पर पहुंचे और सुरभि खण्डेलवाल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

New CMO: नवनीत पांडे होंगे बैतूल के नए सीएमओ

सीएमओ सतीष मटसेनिया के सस्पेंड होने के बाद एसडीएम के पास है...

Effect: बोर खनन होने पर ग्रामीणों ने माना आभार

बैतूलवाणी का हुआ असर Effect: झल्लार। विकासखंड भैंसदेही की विजयग्राम पंचायत के...

Induction Heater: गैस संकट से बढ़ी इंडक्शन हीटर की मांग, दुकानों पर रिकॉर्ड बिक्री

होटल-ढाबा संचालक भी खरीद रहे इंडक्शन, गैस की कमी से आम उपभोक्ता...

New Taxes: मोबाइल इंटरनेट हो सकता है महंगा, सरकार डेटा उपयोग पर नए टैक्स पर कर रही विचार

प्रति जीबी डेटा पर टैक्स लगाने का प्रस्ताव, लागू हुआ तो सरकार...