Monday , 16 March 2026
Home Uncategorized Evaluation: 10-12 वीं की 82899 कापियों का हुआ मूल्यांकन
Uncategorized

Evaluation: 10-12 वीं की 82899 कापियों का हुआ मूल्यांकन

10-12 वीं की 82899 कापियों का

उत्कृष्ट स्कूल में शेष बची कापियों का मूल्यांकन जारी

Evaluation: बैतूल। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10 और 12 वीं की वार्षिक परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन कार्य उत्कृष्ट स्कूल में किया जा रहा है।
उत्कृष्ट स्कूल के प्राचार्य सत्येंद्र उदयपुरे ने बताया कि अंग्रेजी 23400, आईटी 1080, ब्यूटी वेलनेस 540, यूपीएस होम 461 की सभी कापियों का मूल्यांकन हो चुका है। वहीं एग्रीकल्चर की आई 360 कापियों में से 188 का मूल्यांकन हो चुका है जबकि 108 कापियां जांचना बाकी है। प्लबिंग विषय की 192 कापियों का मूल्यांकन होना अभी शेष है। 100 कोड गणित विषय की 11880 कापियों में से 6120 कापियां जंच चुकी है, जबकि 5760 कापियों का मूल्यांकन होना बाकी है। इसी तरह से गणित कोड 101 की 9 हजार कापियों की जांच होना अभी बाकी है। इसी तरह से संस्कृत विषय की 18 हजार कापियों में से 5760 कापियों की जांच हो चुकी है। वहीं 12240 कापियों की जांच होना अभी बाकी है। अभी तक 55913 प्राप्त कापियों का 173 मूल्यांकनकर्ताओं ने 30353 कापियां जांची जबकि 25560 कापियां जांचना अभी शेष है।


12 वीं में का अब तक हुआ मूल्यांकन


कक्षा 12 वीं की अब तक 60566 कापियां उत्कृष्ट स्कूल में पहुंची। इन कापियों का 125 मूल्यांकन कर्ताओं द्वारा 44346 कापियां जांची एवं 16220 कापियों का मूल्यांकन होना शेष है। उत्कृष्ट स्कूल के प्राचार्य सत्येंद्र उदयपुरे ने बताया कि अर्थशास्त्र विषय की 5040, अंग्रेजी की 144400, भौतिक शास्त्र 8100, पशु पालन की 806, संस्कृत की 360, इतिहास की 2880, रसायन शास्त्र की 8100, कृषि विज्ञान 540, कापियां आई थी इसमें से 7550 कापियों की जांच हो चुकी है वहीं 540 कापियां बाकी है। इसके अलावा व्या. अध्ययन की 4680 में से 2160 कापियां जंच चुकी है। वहीं 2520 कापियां बाकी है। गणित विषय की 3240 कापियों में से 2880 कापियां जंच चुकी है। 360 कापियां बाकी है। जीव विज्ञान की 4500 कापियों में से 3420 कापियां जंच चुकी है वहीं 1080 कापियां बाकी है। बुक कीपिंग की सभी 4680 जंच चुकी है। रिटेल और ब्यूटी वेलनेस की सभी 360-360 कापियां जंच की है। हेल्थ केयर की 579 में से 108 कापियां जंच चुकी है वहीं 399 कापियों का मूल्यांकन होना बाकी है। आईटी विषय की 900 कापियों में से 360 कापियां जंच चुकी है जबकि 540 कापियां बाकी है। इलेक्ट्रानिक 378 में से 198 कापियां जंच चुकी है जबकि 180 कापियां बाकीहै। अपेरल विषय की 360 की सभी कापियां जंच चुकी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Wait: नपा में नए सीएमओ का इंतजार

Wait: बैतूल। नगर पालिका परिषद बैतूल के तत्कालीन सीएमओ बैतूल सतीष मटसेनिया...

Possibility: 10वीं-12वीं का रिजल्ट 14 अप्रैल तक आने की संभावना

16 लाख विद्यार्थियों की 90 लाख उत्तरपुस्तिकाओं की जांच Possibility: भोपाल। मध्यप्रदेश...

Statement: एलपीजी की कमी की अफवाहों पर सरकार का बयान

देश में गैस की कोई कमी नहीं’, पैनिक बुकिंग से बढ़ा दबाव...

Announcement: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का ऐलान

अप्रैल में होगा मतदान, 4 मई 2026 को आएंगे नतीजे Announcement: नई...