हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने जताई संवेदनाएं
Homage: बैतूल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल एवं आरडी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती रितु खण्डेलवाल की सुपुत्री, स्वर्गीय सुश्री सुरभि खंडेलवाल का देवलोकगमन बुधवार, 11 मार्च को हो गया था। उनकी भावभीनी स्मृति में सामूहिक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आज विजय सेवा न्यास के सामने, न्यू बैतूल ग्राउंड कोठीबाजार बैतूल में रखा गया था। इस मौके पर परिवार के सदस्यों में वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश खण्डेलवाल, पल्लव खण्डेलवाल, वरद खण्डेलवाल, मनोज खण्डेलवाल, प्रदीप खण्डेलवाल, पुनीत खण्डेलवाल सहित अन्य परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में बैतूल सहित प्रदेश के अन्य जिलों से जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारीगण, सामाजिक बंधुगण, कार्यकर्तागण, गणमान्य नागरिक एवं परिजन उपस्थित होकर स्वर्गीय सुश्री सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

आज श्रद्धांजलि कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके, मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के मंत्री चैतन्य कुमार कश्यप, स्वास्थ्य राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया, सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, मुरैना सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, पूर्व विधायक ब्रजराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री दिलीप जायसवाल, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, जिले के विधायकगण चंद्रशेखर देशमुख, डॉ. योगेश पंडाग्रे, महेंद्र सिंह चौहान, श्रीमती गंगाबाई उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे सहित जिला पंचायत के सदस्यगण, नपाध्यक्ष, पार्षदगण के अलावा गणमान्य नागरिक, व्यापारी, अधिवक्ता, पत्रकार, डॉक्टर, समाजसेवी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
गौरतलब है कि सुरभि खण्डेलवाल के निधन को लेकर मुख्यमंत्री, डॉक्टर मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष, सतीष उपाध्याय विधायक – मध्यप्रदेश भाजपा सह प्रभारी, धर्मेंद्र लोधी राज्य मंत्री संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्याय एवं धर्मस्व विभाग, दिलीप जैसवाल राज्य मंत्री कुटीर एवं ग्रामोद्योग, सीताराम बाथम अध्यक्ष मध्यप्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड, सनवर पटेल मध्यप्रदेश वफ्फ बोर्ड अध्यक्ष, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव पूर्व मंत्री,पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता सहित मंत्रीगण, विधायकगण और भाजपा संगठन के कई पदाधिकारियों ने पूर्व में खण्डेलवाल निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी थी।
Leave a comment