Friday , 1 May 2026
Home Uncategorized Production Target: जबलपुर की गन कैरिज फैक्ट्री में बढ़ा उत्पादन लक्ष्य
Uncategorized

Production Target: जबलपुर की गन कैरिज फैक्ट्री में बढ़ा उत्पादन लक्ष्य

जबलपुर की गन कैरिज फैक्ट्री में

वित्त वर्ष 2026-27 में 300 ‘धनुष’ तोप बनाने की तैयारी, स्वदेशी ताकत को मिलेगा बल

Production Target: जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित गन कैरिज फैक्ट्री में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 300 ‘धनुष’ तोपों के उत्पादन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया गया है। खास बात यह है कि इस लक्ष्य को शुरुआती 8 महीनों में ही पूरा करने की योजना बनाई गई है।

करीब एक दशक से इस तोप पर काम कर रही फैक्ट्री ने हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में इसके सटीक प्रदर्शन के बाद उत्पादन बढ़ाने का फैसला लिया है, जिससे स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को नई मजबूती मिलेगी।

पिछले साल मिला था 150 तोपों का ऑर्डर

फैक्ट्री को बीते वर्ष 150 धनुष तोपों का ऑर्डर मिला था। यह देश की एकमात्र यूनिट है जहां धनुष हावित्जर का निर्माण किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही 300 और तोपों का नया ऑर्डर मिलने की संभावना है।

‘धनुष’ तोप की प्रमुख खासियतें

  • स्वदेशी तकनीक से विकसित उन्नत तोप
  • वर्तमान रेंज लगभग 38 किमी, जिसे 44-46 किमी तक बढ़ाने की तैयारी
  • 155 मिमी 45 कैलिबर, जिसे 52 कैलिबर तक अपग्रेड किया जा रहा
  • 81% पुर्जे स्वदेशी, लक्ष्य 91% तक ले जाना
  • 1 मिनट में 3 राउंड फायरिंग की क्षमता
  • लगातार करीब डेढ़ घंटे तक फायरिंग करने में सक्षम
  • फायरिंग के बाद तुरंत पोजिशन बदलने की क्षमता
  • करीब 13 टन वजन, उच्च सटीकता के साथ निशाना साधने में सक्षम
  • चारों दिशाओं में घूमकर फायरिंग करने की सुविधा
  • 46.5 किलोग्राम वजनी गोले दागने में सक्षम

तीनों सेनाओं को होती है सप्लाई

1904 में स्थापित गन कैरिज फैक्ट्री में VFJ-GCF 105 mm ट्रक माउंटेड सेल्फ प्रोपेल्ड गन सिस्टम, ‘सारंग’ और ‘धनुष’ जैसी आधुनिक तोपें तैयार की जाती हैं।

यहां निर्मित हथियार

  • भारतीय थल सेना
  • वायु सेना
  • नौसेना
    के अलावा सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी को भी सप्लाई किए जाते हैं।
  • साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...