Thursday , 26 March 2026
Home Uncategorized Fire: बरेठा घाट में पलटने ट्राले में लगी आग
Uncategorized

Fire: बरेठा घाट में पलटने ट्राले में लगी आग

बरेठा घाट में पलटने

Fire: बैतूल। खल्ली से भरा एक ट्राला पलट गया। ट्राला पलटते ही उसमें आग लग गई। ट्राला महाराष्ट्र से राजस्थान जा रहा था, उसका कैबिन पूरी तरह से जल गया है। हालांकि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, ट्राला चढ़ाई चढ़ते समय अचानक पीछे की ओर खिसक गया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। आशंका है कि इसी दौरान फ्यूल पाइप फटने से ट्राले में आग लग गई। हादसे के वक्त ट्राले में चालक शिवनाथ (निवासी नागौर, राजस्थान) अकेला मौजूद था। आग लगने से ट्राले के सभी टायर और इंजन का हिस्सा पूरी तरह जल गया। गनीमत रही कि पलटने के दौरान अधिकांश खली बाहर गिर जाने के कारण आग की चपेट में आने से बच गई। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शाहपुर नगर परिषद की फायर ब्रिगेड ने भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Fraud: आयुष्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा

Enforcement Directorate की जांच में खुलासा, फर्जी अस्पताल बनाकर 64 लाख की...

Event: अनियंत्रित ट्रक ने महिला को रौंदा

112 से घायल महिला को जिला अस्पताल भेजा Event: खेड़ीसावलीगढ़। जिला मुख्याल...

Firefighter Tanker: 28 पंचायतों में पहुंचे फायर फाइटर टैंकर

आग बुझाने से लेकर पौधों की सिंचाई तक करेगा कामसोलर सिस्टम से...

A New Rule?: होटल-रेस्टोरेंट अब नहीं वसूल सकेंगे ‘LPG चार्ज’

A New Rule?: नई दिल्ली — केंद्र सरकार ने होटल और रेस्टोरेंट्स...