11 लाख से अधिक हितग्राहियों को मिलेगा लाभ, कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार
A Grand Gift: भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार राज्य के 11 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी राहत की तैयारी कर रही है। सरकार जल्द ही 20 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू कर सकती है, जिससे इलाज की सुविधा और अधिक आसान व सुलभ हो जाएगी।
वेतन और पेंशन से लिया जाएगा अंशदान
प्रस्तावित योजना के तहत कर्मचारियों से उनके मूल वेतन का 1 प्रतिशत अंशदान लिया जाएगा, जबकि पेंशनरों को हर महीने 4 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा। इसके बदले उन्हें बड़े अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।
राजस्थान-हरियाणा मॉडल पर आधारित योजना
यह योजना राजस्थान और हरियाणा की तर्ज पर तैयार की गई है, जहां इस तरह की स्वास्थ्य बीमा योजनाएं पहले से सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं। सरकार का उद्देश्य सभी पात्र कर्मचारियों और पेंशनरों को व्यापक स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है।
वरिष्ठ सचिव समिति से मिल चुकी मंजूरी
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा तैयार इस योजना के प्रस्ताव को मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता वाली वरिष्ठ सचिव समिति से मंजूरी मिल चुकी है।
कैबिनेट की हरी झंडी बाकी
अब इस महत्वाकांक्षी योजना को लागू करने के लिए राज्य कैबिनेट की अंतिम मंजूरी का इंतजार है। जैसे ही कैबिनेट से स्वीकृति मिलती है, योजना को पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा।
साभार…
Leave a comment