Saturday , 16 May 2026
Home Uncategorized Devotees Sway in Ecstasy: भक्ति का सागर उमड़ा: भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, 20 हजार ने ग्रहण की प्रसादी
Uncategorized

Devotees Sway in Ecstasy: भक्ति का सागर उमड़ा: भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, 20 हजार ने ग्रहण की प्रसादी

भक्ति का सागर उमड़ा: भजन संध्या में

बुंदेली गायिका कविता शर्मा की प्रस्तुति ने बांधा समां, शत चंडी महायज्ञ बना आस्था का केंद्र

Devotees Sway in Ecstasy:मुलताई। जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार के गृह ग्राम जौलखेड़ा में चैत्र नवरात्र के अवसर पर आयोजित शत चंडी महायज्ञ में गुरुवार रात भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। बुंदेलखंड की प्रसिद्ध भजन गायिका कविता शर्मा ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर ऐसा समां बांधा कि हजारों श्रद्धालु झूमने और थिरकने को मजबूर हो गए।

हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

जौलखेड़ा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। देर रात तक चले भजन कार्यक्रम में “आगड़ दम बागड़ दम”, “अंगना पधारो महारानी मां कालका भवानी” और “कालों की काल महाकाली” जैसे भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए।

महंत धर्मप्रकाश महाराज ने किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान उदासीन आश्रम श्री राधा कृष्ण मठ मंदिर के महंत धर्मप्रकाश महाराज ने मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, योगेश अग्रवाल, नरेन्द्र गिरी गोस्वामी, पत्रकार अक्षय सोनी, चंदू देशमुख सहित अन्य सेवाभावी लोगों का सम्मान किया।

आयोजन से क्षेत्र हुआ धर्ममय

राजा पंवार ने आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इतने बड़े और भव्य धार्मिक आयोजन लंबे समय बाद क्षेत्र में देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि युवाओं की बढ़ती भागीदारी यह दर्शाती है कि धर्म के प्रति उनका रुझान बढ़ रहा है, जो एक सकारात्मक संकेत है।

20 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

शुक्रवार को आयोजित विशाल भंडारे में लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। गुरुवार रात से ही भंडारे की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। जौलखेड़ा, मुलताई और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण इसमें शामिल हुए।

आस्था और उत्साह का अनोखा संगम

नवरात्र के दौरान प्रतिदिन हो रहे धार्मिक कार्यक्रमों में हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गेहूं कटाई के व्यस्त समय के बावजूद लोगों की भारी भागीदारी क्षेत्र में गहरी आस्था का प्रतीक बनकर सामने आई है।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...