Tuesday , 12 May 2026
Home Uncategorized Holiday: मध्यप्रदेश में महावीर जयंती अवकाश पर भ्रम खत्म, सरकार ने जारी किया स्पष्ट आदेश
Uncategorized

Holiday: मध्यप्रदेश में महावीर जयंती अवकाश पर भ्रम खत्म, सरकार ने जारी किया स्पष्ट आदेश

मध्यप्रदेश में महावीर जयंती अवकाश

31 मार्च की जगह 30 मार्च को भी घोषित हो सकता है अवकाश, कलेक्टरों को दी गई छूट

Holiday: भोपाल: महावीर जयंती के सरकारी अवकाश को लेकर बने भ्रम के बीच मध्यप्रदेश शासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 29 मार्च 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, पहले 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन अब इसमें लचीलापन दिया गया है।

जिलों को तारीख बदलने की अनुमति
सामाजिक संगठनों से मिले ज्ञापनों के बाद राज्य सरकार ने सभी कलेक्टरों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार अवकाश की तारीख बदलने की अनुमति दे दी है। अब जिले चाहें तो 31 मार्च की बजाय 30 मार्च 2026 को महावीर जयंती का अवकाश घोषित कर सकते हैं।

जहां 31 मार्च को उत्सव, वहीं रहेगा अवकाश
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन जिलों में महावीर जयंती 31 मार्च को ही मनाई जा रही है, वहां पहले से घोषित अवकाश यथावत रहेगा। इसके लिए अलग से किसी नए आदेश की आवश्यकता नहीं होगी।

भोपाल में 30 मार्च को अवकाश घोषित
राजधानी भोपाल में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने आदेश जारी कर 30 मार्च को महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इस निर्णय से आमजन और कर्मचारियों के बीच बना भ्रम अब पूरी तरह दूर हो गया है।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...