Saturday , 9 May 2026
Home Uncategorized Affected: थर्डलाइन बिछाने से 45 दिन बंद रहेगा अंडर ब्रिज
Uncategorized

Affected: थर्डलाइन बिछाने से 45 दिन बंद रहेगा अंडर ब्रिज

थर्डलाइन बिछाने से 45 दिन बंद

बडोरा को गंज से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग रहेगा प्रभावित

Affected: बैतूल। रेलवे द्वारा थर्ड लाइन बिछाने के चलते अंडर ब्रिज को 45 दिन तक के लिए बंद किया जाएगा। बडोरा को गंज से जोडऩे में यह मार्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं गंज से रामनगर की ओर जाने वाले लोगों को भी फजीहतों का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले अंडरब्रिज वाली सडक़ के निर्माण के चलते यहां 6 से 7 महीने तक लोगों को परेशानी उठाना पड़ा था।


अस्थाई रूप से किया जाएगा बंद


रेलवे के कार्यकारी अभियंता (निर्माण) मनोज पाटीदार द्वारा इस संबंध में दी गई जानकारी के अनुसार बैतूल रेलवे में किलोमीटर क्रमांक 850/41-43 पर इटारसी छोर पर स्थित अंडरपास की तीसरी लाइन निर्माण हेतु लंबाई बढ़ाई जाना है। इस कार्य के सुचारू संचालन हेतु इस अंडरपास (अंडरब्रिज) को सडक़ यातायात के लिए अस्थाई रूप से बंद किया जाना आवश्यक है। इसका निर्माण कार्य 3 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शुरू किया जाएगा और कार्य पूर्ण करीब 45 दिनों में होगा। इसमें एक माह निर्माण कार्य के लिए और 15 दिन तराई के लिए लगेंगे। जिसके चलते इस अंडरपास से 3 अप्रैल से 45 दिनों तक सडक़ यातायात को परिवर्तित मार्ग द्वारा सदर ओवरब्रिज से निकाला जाना प्रस्तावित है।


लगाना होगा लंबा फेरा


रेलवे के पूर्व मुख्य यातायात निरीक्षक बैतूल अशोक कटारे ने बताया कि पहले 1 अप्रैल से 15 मई तक अंडरब्रिज से आवाजाही बंद रखना था, लेकिन गर्ग कॉलोनी रामनगर में हनुमान जन्मोत्सव एवं शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते इसमें परिवर्तन कर 1 अप्रैल की जगह 3 अप्रैल किया गया है। लोगों को फिर काटना होगा लंबा फेरा 45 दिनों तक अंडरब्रिज से आवाजाही बंद होने के कारण लोगों को फिर खासी परेशानी उठानी होगी। सडक़ निर्माण के चलते भी लोगों को महीनों तक परेशानी उठाना पड़ा था। अब एक बार फिर यही परेशानी लोगों को उठाने को मजबूर होना पड़ेगा। इसके अलावा गंतव्य तक जाने के लिए खासा लंबा फेरा भी काटना होगा।


रोज गुजरते हैं 10 हजार वाहन


इस अंडरब्रिज से रोजाना 10 हजार वाहन चालक गुजरते हैं। शहर में आने और शहर से इस ओर जाने वाले वाहनों को अब 3 किलोमीटर का फेरा लगाकर ओवरब्रिज से आना-जाना होगा। इसी तरह एक अप्रैल से स्कूल भी शुरू हो जाएंगे। ऐसे में रामनगर, गर्गकॉलोनी के बच्चों को भी प्रतिदिन 3 किलोमीटर का फेरा लगाकर सदर ओवरब्रिज से आना-जाना होगा। रेलवे द्वारा यह काम 45 दिनों में पूरा कर लिए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन जानकारों का कहना है कि इतने समय में इतना बड़ा काम पूरा हो पाना संभव ही नहीं है। ऐसे में रेलवे द्वारा इसकी अवधि में फिर इजाफा कर दिया जाएगा। जानकारों का कहना है कि इससे पहले अंडरब्रिज वाली सडक़ एक ओर ही बनने में 6 से 7 महीने लग गए, जबकि पहले यह कार्य भी एक महीने में ही पूरा करने की बात कही गई थी। इसके चलते इस कार्य में भी यही स्थिति बनने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...