Monday , 30 March 2026
Home Uncategorized Meeting Postponed: नगरपालिका परिषद बैतूल की विशेष बैठक स्थगित, अब 31 मार्च को होगी
Uncategorized

Meeting Postponed: नगरपालिका परिषद बैतूल की विशेष बैठक स्थगित, अब 31 मार्च को होगी

नगरपालिका परिषद बैतूल की विशेष बैठक

महावीर जयंती के अवकाश के कारण बदली बैठक की तारीख

Meeting Postponed: बैतूल। नगरपालिका परिषद बैतूल की प्रस्तावित विशेष बैठक को सार्वजनिक अवकाश के चलते एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह बैठक 31 मार्च 2026 को दोपहर 3 बजे बालमंदिर सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडेय से मिली जानकारी के अनुसार पहले यह बैठक 30 मार्च 2026 को निर्धारित थी, लेकिन मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल की अधिसूचना और कलेक्टर बैतूल के आदेश के तहत महावीर जयंती पर जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया। इसी के चलते बैठक की तारीख में परिवर्तन किया गया है।
सीएमओ ने स्पष्ट किया है कि बैठक का समय और स्थान पूर्ववत रहेगा तथा कार्यसूची में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। सभी पार्षदों और संबंधित सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।


Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

New Discovery: IIT गुवाहाटी की नई खोज: खास ईंटें रखेंगी घर ठंडा, घटेगा बिजली बिल

गर्मी से राहत के लिए सस्ती और पर्यावरण अनुकूल तकनीक तैयार New...

Rescue: फ्रिज के नीचे मिला खतरनाक रसेल वाइपर, सर्पमित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

बैतूल की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मचा हड़कंप, समय रहते टली बड़ी...

Mass Sit-in: महंगाई और बिजली संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, घोड़ाडोंगरी में महाधरना

भाजपा सरकार पर तीखा हमला, आदिवासी मुद्दों और पेट्रोल-डीजल संकट पर उठे...

Surprise inspection: नगर पालिका कर्मचारियों की लापरवाही पर सीएमओ का डंडा

सुबह 10.30 बजे राजस्व शाखा का किया औचक निरीक्षण, गैरहाजिर कर्मचारी का...