पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद
Arrested: आमला। किसानों की पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.20 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि 5 अप्रैल को रात्रि लगभग 11:30 बजे से 12:30 बजे के मध्य फरियादी सुदामा सिंह पिता मनोहर सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम खरपड़ाखेड़ी थाना आमला के खेत (ग्राम सेमरियाजोशी) में बने टीनशेड कमरे का अज्ञात आरोपी द्वारा ताला तोडक़र अंदर रखी ओपल व्हील पानी की मोटर कीमत 25,000 चोरी कर ली गई थी। उक्त घटना की रिपोर्ट पर 06 अप्रैल को थाना आमला में अपराध क्रमांक 110/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार जैन द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी मुलताई को आरोपियों की पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया। निर्देशानुसार आमला पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया मशरूका सहित कुल 1,20,000/- का माल बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में अमित पिता पंचम मालवीय, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 31 शोभापुर मैगजीन कॉलोनी, पाथाखेड़ा थाना सारणी एवं राजेन्द्र सिंह पिता सूपसिंह रघुवंशी, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 31 शोभापुर मैगजीन कॉलोनी, पाथाखेड़ा थाना सारणी को गिरफ्तार किया है।
इस कार्यवाही में निरीक्षक रविकांत डेहरिया, एएसआई रामेश्वर सिंह, प्रधान आरक्षक 411 नीलेश सोनी, प्रधान आरक्षक 294 कमलेश धुर्वे, आरक्षक 719 तिलक कोड़ापे, आरक्षक 713 विवेक पाल एवं आरक्षक 395 नागेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
Leave a comment