Tuesday , 14 April 2026
Home Uncategorized Accident: पुलिया में गिरी बाइक से दो युवकों की मौत, एक घायल
Uncategorized

Accident: पुलिया में गिरी बाइक से दो युवकों की मौत, एक घायल

पुलिया में गिरी बाइक से दो युवकों

खैरवानी गांव के पास घटित हुई भीषण दुर्घटना

Accident घोड़ाडोंगरी। जिले की घोड़ाडोंगरी तहसील के खैरवानी गांव के पास बीती रात बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया में गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वही एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया।
घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के एएसआई संत कुमार परतेती ने बताया कि खैरवानी गांव के पास बीती रात बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया में गिर गई। हादसे में बाइक सवार शोभापुर कॉलोनी निवासी दीपांशु पटाहे 24 साल एवं सुमित बिसोने 27 साल की मौत हो गई। वही शनिराम धुर्वे हो गया। घायल युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया। जहां पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है की बाइक सवार छिंदवाड़ा जिले से दवाई लेकर देर रात अपने घर शोभापुर कॉलोनी वापस आ रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...