Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Accident: बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल
Uncategorized

Accident: बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

बाइकों की भिड़ंत में एक

भीमपुर से भैंसदेही मार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा

Accident: भीमपुर। भीमपुर-भैंसदेही मुख्य मार्ग पर बेलढाना गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सुबह लगभग 10 से 10 .30 बजे के बीच हुआ। राहगीरों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर ग्राम रिगढाना निवासी झूलफा / पिता महातिंग उम्र लगभग 45 वर्ष अपने साथी युवक के साथ सवार था। सामने से आ रही दूसरी बाइक पर गोरेगांव निवासी तुषार सवार था, जो पेशे से हेयर सैलून संचालक बताया गया है। जो चांदु आ रहा था दोनों वाहनों की तेज रफ़्तार आपस में टकरा गई, जिससे रिगढाना निवासी झूलफां की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ सवार युवक और तुषार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुँचे तथा घायलों को तत्काल निजी वाहन की सहायता से भैंसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया। पुलिस को सूचना दी गई है इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि सडक़ पर बढ़ते यातायात और तेज गति के चलते दुर्घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सडक़ पर गति सीमा एवं चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...