Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Accident: दिल दहला देने वाला हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Uncategorized

Accident: दिल दहला देने वाला हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

दिल दहला देने वाला हादसा: अज्ञा

Accident: बैतूल। कोतवाली थाना क्षेत्र के भारत भारती काका ढाबे के पास सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें सड़क किनारे पैदल चल रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रात लगभग 10:30 बजे हुआ, जब एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने अचानक युवक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया। इलाज चलता रहा, लेकिन घायल युवक की हालत में सुधार नहीं हुआ और मंगलवार दोपहर 12:30 बजे उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान सिद्धु पिता लक्ष्मण साहु ओझा (उम्र 35 वर्ष) निवासी आबकारी ओझाढाना, बैतूल गंज के रूप में हुई है। वह रोज की तरह कबाड़ बिनने के काम में निकला था और हादसे के समय सड़क किनारे पैदल ही चल रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही रहती है और स्ट्रीट लाइट की कमी के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद उचित व्यवस्था नहीं की गई। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी वाहन को जल्द से जल्द पहचाना जा सके।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...